Breaking News

सूरजपुर@रेड़ नदी छठ घाट का डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर ने लिया जायजा

Share


घाटों पर पुलिस अधिकारी व जवानों की रहेगी कड़ी चौकसी, घाट पर बनेगा अस्थाई पुलिस कन्ट्रोल रूम
-संवाददाता-
सूरजपुर,25 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
लोक आस्था का पर्व छठ पूजा को लेकर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर श्री प्रशांत कुमार ठाकुर ने शनिवार, 25 अक्टूबर 2025 को सूरजपुर स्थित रेड़ नदी छठ घाट का जायजा लिया जहां घाट की सफाई सहित समुचित व्यवस्था को दुरूस्त करने की कवायत तेजी से जारी है जिसे देखकर वे संतुष्ट दिखे। उन्होंने छठ घाट पर लाइटिंग के साथ गोताखोर और मेडिकल टीम की तैनाती समेत कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। डीआईजी व एसएसपी श्री ठाकुर ने बताया कि जिले में जिन-जिन स्थानों पर छठ पर्व मनाया जाता है वहां कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के प्रबंध किए है। छठ पूजा के दौरान पूरे जिले भर में विभिन्न घाटों पर 350 से अधिक संख्या में पुलिस अधिकारी,पुलिस के जवान को तैनात किए जायेंगे। छठ घाट के अलावा शहर की भीड़ नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाए रखने के लिए पुलिस की कई पेट्रोलिंग टीमें लगातार मुस्तैद रहेगी, घाट पर अस्थाई पुलिस कन्ट्रोल रूम बनाया जायेगा। किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि पर कन्ट्रोल रूम के नंबर 9479193999 पर सूचना दी जा सकती है। रेड़ नदी मुख्य छठ घाट पर उमड़ने वाली भीड़, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने छठ पूजा समिति द्वारा व्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की जा रही तैयारी की भी जानकारी ली और कई जरूरी निर्देश भी दिए। यातायात प्रभारी को वाहनों की पार्किंग के उचित इंतेजाम करने के निर्देश दिए। समिति की ओर से यहां व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के सुविधा के लिए की जा रही तैयारी पर संतोष जताया। इस दौरान छठ पूजा समिति गणेश सोनी, सुनील विश्वकर्मा अनिल गुप्ता, गोविन्द साहू, संतोष सोनी, पंकज चौबे, प्रदीप सोनी, सुनील सोनी, संजय सोनी, श्रवण जैन, सूरज अवस्थी, मुदित जैन, विक्की मिश्रा सहित अन्य गणमान्य नागरिकगण मौजूद रहे। छठ पर्व के दौरान भारी वाहन प्रतिबंधित। सूरजपुर पुलिस ने छठ पर्व को लेकर सोमवार, 27 अक्टूबर 2025 के दोपहर 12 बजे से मंगलवार, 28 अक्टूबर की सुबह 10 बजे तक महगवां चौक से रिंग रोड़ कर्मा चौक तक सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया है। इसी प्रकार उक्त अवधि समय पर विश्रामपुर से भटगांव मार्ग, दतिमा से विश्रामपुर तक सभी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply