Breaking News

बलरामपुर@घर के बाहर बंधे बैल को जंगल में मारकर खाने वाले तीसरा फरार आरोपी पुलिस के हत्थे

Share


-संवाददाता-
बलरामपुर,24 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)।
जिले के राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़खड़ुवा में बैल चोरी कर मार के खाने के मामले में फरार चल रहे पुलिस ने तीसरा आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार, प्रार्थी ननकू पहाड़ी कोरवा (55 वर्ष) निवासी पहाड़खड़ुवा ने थाना राजपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 28 अगस्त 2025 की सुबह करीब 6 बजे जब वह अपने घर से बाहर निकला, तो देखा कि घर के बाहर बंधे दो बैलों में से एक गायब है। तलाश करने पर जानकारी मिली कि उसके बैल को आरोपियों ने घर से जंगल में ले जाकर मारकर उसका मांस आपस में बांटकर खा लिया। मामले में पहले दो आरोपी भूला पहाड़ी कोरवा और राजेश पहाड़ी कोरवा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। वहीं, फरार आरोपी अनिल कुजूर पिता चन्द्रप्रकाश कुजूर (39 वर्ष), जाति उरांव, निवासी पहाड़खड़ुवा को पुलिस ने पता तलाश कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया है। आरोपी के विरुद्ध धारा 325 बीएनएस एवं छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10 के तहत अपराध सबूत पाए जाने पर उसे 24 अक्टूबर 2025 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply