Breaking News

भिलाई नगर@रंगोली को लेकर हो गई हत्या,महज बाइक को रंगोली पर चढ़ाने की बात पर हुआ था विवाद

Share


भिलाई नगर,23 अक्टूबर 2025। इस्पात नगरी भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र में हत्या की एक वारदात हो गई। यहां के एच एससीएल कॉलोनी राजेंद्र नगर के समीप रंगोली पर महज बाइक चढ़ाने पर संध्या 5ः00 बजे सर्विस रोड पर युवक की चाकू मारकर सरेआम हत्या कर दी गई। वही बाइक सवार 01 अन्य युवक घायल हो गया। जिसका निजी चिकित्सालय में इलाज जारी है। पुलिस ने हत्या की इस वारदात में जीजा-साले को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मृतक ने सुबह 9ः00 बजे आरोपी के बेटी के बनाए हुए हुए रंगोली पर जानबूझकर बाइक चढ़ा दिया। इसके बाद आरोपी व मृतक के बीच कहासुनी हुई। संध्या 5ः00 बजे मृतक और आरोपी के बीच पुनः विवाद होने पर मृतक से ही चाकू छीनकर आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेने के बाद साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत,सिर में आई थी गंभीर चोट

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,29 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। उदयपुर थाना क्षेत्र में बुधवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर …

Leave a Reply