Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर में भव्य दशहरा उत्व रावण दहन और शोभायात्रा से गूंजा अग्रसेन स्टेडियम

Share

सूरजपुर,03 अक्टूबर 2025 (घटती-घटना)। जिला मुख्यालय में विजयादशमी के पर्व पर सूरजपुर सेवा समिति के द्वारा भव्य दशहरा उत्सव का आयोजन कर असत्य पर सत्य की विजय के प्रतीक के रूप में रावण,कुंभकरण व मेघनाथ के पुतले का दहन किया गया। वहीं भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा के साथ मुख्य समारोह में श्रीराम-रावण का मंचन,शिव ताण्डव,जश गीत,सजीव झांकियों के माध्यम से कलाकारो के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के कार्यक्रम के अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी,सूरजपुर सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े,कलेक्टर एस जयवर्धन,पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर, जिपं सीईओ विजेन्द्र सिंह पाटले,सेवा समिति के सचिव रामकृष्ण ओझा, एसडीएम शिवानी जायसवाल, एडिशनल एसपी संतोष महतो रहे। समारोह में सहित बड़ी तादाद में जुटे जिलेवासियों को दशहरे की शुभकामनाएं देते हुए अतिथियों ने कहा कि असत्य पर सत्य की विजय के साथ हमें सामाजिक कुरीतियों से दूर रहना चाहिए। इस दौरान मंचासीन अतिथियों ने उपस्थित आपार जन समूह को संबोधित करते हुए अपनी बातों में कहा कि जिस प्रकार अंधेरे के बाद उजाला आता है, उसी प्रकार अच्छाई से हम बुराई पर विजय हासिल कर सकते हैं। समारोह में सर्व समाज प्रमुख व नगर की सभी दुर्गा पूजा समितियों के अध्यक्ष व प्रमुख भी मंच पर आसीन रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मुकेश गर्ग व सुनील अग्रवाल व आभार प्रदर्शन नपा उपाध्यक्ष शैलेष गोयल ने किया। इसके पूर्व सूरजपुर सेवा समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल ने अध्यक्षीय प्रतिवेदन व स्वागत उद्बोधन तथा रामकृष्ण ओझा सचिव ने समिति का वृत्त प्रस्तुत किया। वहीं सनातन काल की परंपरा के अनुरूप दशहरा उत्सव में राम दरबार व रावण सेना व आधारित विशाल व भव्य झांकी अग्रसेन भवन से निकाली गई। झांकी नगर के विभिन्न मार्गों से गाजे-बाजे व ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते कार्यक्रम स्थल अग्रसेन स्टेडियम ग्राउंड पहुंची। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रवण जैन, सुरेन्द्र राजवाड़े, संजू सोनी, प्यारे साहू, प्रशांत साहू, भोला साहू, अजय सिंह, संदीप जायसवाल, मुदित जैन, शिवम ओझा, अजय अग्रवाल, गौरिश जिंदल, सुमित मित्तल, यश अग्रवाल सहित समिति के सदस्य सक्रिय थे। वहीं आयोजन में सर्व समाज प्रमुख सहित नगर पालिका के समस्त पार्षद व बड़ी संख्या में सर्व समाज के प्रमुखों व समिति प्रमुखों में अमृतलाल गर्ग, जोखन साहू, थलेश्वर साहू, तोयात्मा राजवाड़े, राजीव सिंह, इस्तेयाक अहमद, भगवंत गुर्जर, रामस्वरूप गुप्ता, पुखराज जैन, विजय सोनी, अनिल गुप्ता, रिखब जैन, कृष्ण कुमार बंसल, उपेन्द्र ठाकुर, आलोक घोष, हिमांशु जैन, अविनाश देवांगन, ललन सोनवानी, अनिल गुप्ता, शशांक अग्रवाल, मदन मित्तल, अंकित गर्ग सहित बड़ी तादाद में सभी समितियों के पदाधिकारी उपस्थित थे। जिनका सूरजपुर सेवा समिति ने दुपट्टे व फूल-मालाओं से स्वागत व अभिनंदन भी किया। स्टेडियम ग्राउण्ड में भारी भीड़ के मद्देनजर पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था रही।
पूरा अग्रसेन स्टेडियम रहा राममय
अम्बिकापुर व बाहर से आये सांस्कृतिक व धार्मिक आयोजन के साथ सजीव झांकियों की टीम व शिशु मंदिर के बच्चों के द्वारा राम दरबार की भव्य अलौकिक झांकी व राम-रावण युद्ध की मंचन सहित शिव-पार्वती, शिव ताण्डव, हनुमान झांकी व देवियों की अनेक झांकियांे व भजन कार्यक्रम से पूरा स्टेडियम राममय की गूंज से सराबोर हो गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों सहित आमजन अपने मोबाईल पर वीडियो बनाते रहे और झांकियों के दौरान मोबाईल फ्लैश लाईट चमकाकर अभिवादन किया।
20 हजार की उपस्थिति से आयोजक हुए गदगद
दशहरा उत्सव में इस वर्ष भारी भीड़ के कारण आयोजन समिति गदगद रही। लगभग 20 हजार से उपर की भीड़ ने राम-रावण युद्ध के मंचन के साथ जमकर आतिशबाजी का लुफ्त उठाया और रावण दहन की परंपरा के साथ बुराईयों का परित्याग करने और समद्धशाली क्षेत्र के निर्माण के संकल्प के साथ दशहरे की बधाई दी।
श्रीराम का तिलक पूजन कर की आरती
मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम का मंचासीन अतिथियों ने तिलक व पूजन कर आरती उतार कर शौर्य के पर्व पर श्रीराम परिवार की परंपरागत तरीके से पूजा-अर्चना की। समिति के अध्यक्ष भीमसेन अग्रवाल की अगुवाई व रामकृष्ण ओझा के वैदिक उच्चारण के बीच अतिथियों ने भगवान श्रीराम की भगवान की पूजा-अर्चना में शामिल होकर उनकी आरती उतारी।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply