Breaking News

बिलासपुर@ डीजे बजाने पर लगेगी 5 लाख की पेनाल्टी

Share

त्यौहारों पर नहीं बजेंगे कानफोड़ू डीजे
राज्य सरकार के पास कोलाहल नियंत्रण अधिनियम लागू करने 3 हफ्ते का समय
एचसी ने कहा-अब और देरी नहीं चलेगी
बिलासपुर,19 अगस्त 2025 (ए)।
हाईकोर्ट ने त्यौहारों और सामाजिक आयोजनों में डीजे और साउंड बाक्स से होने वाले शोर-शराबे पर सख्ती दिखाई है। मामले को लेकर जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान राज्य शासन ने कोलाहल नियंत्रण अधिनियम लागू करने के लिए 6 सप्ताह का समय मांगा, लेकिन मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने साफ कहा कि अब और देरी नहीं चलेगी। कोर्ट ने शासन को केवल तीन सप्ताह का समय देते हुए अगली सुनवाई की तारीख 9 सितंबर तय कर दी।


Share

Check Also

प्रतापपुर@20 साल बाद लौटा वॉलीबॉल का जुनून : रोमांचक फाइनल मुकाबले में प्रतापपुर की टीम हुई विजेता

Share -संवाददाता-प्रतापपुर,14 जून 2026 (घटती-घटना)। प्रतापपुर नगर के बस स्टैंड स्थित स्टेडियम ग्राउंड में दो …

Leave a Reply