Breaking News

बिलासपुर@ डैम में डबल सुसाइड,युवक और युवती कूदे

Share


बिलासपुर,08 जून 2025(ए)। अरपा डैम में युवक-युवती के कूदने की खबर आई है। लोगों ने दोमुहानी के पास युवक और युवती को डैम में कूदते हुए देखा और इसकी जानकारी पुलिस को दी। युवक और युवती की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। मिली जानकारी के अनुसार,यह पूरा मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है। युवक-युवती के डैम में कूदने की खबर मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और दोनों की तलाश में जुट गई है। फि लहाल युवक और युवती का कोई सुराग नहीं मिला है और ना ही दोनों की पहचान हुई है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ वोट रक्षक और चारपाई चौपाल से गांव के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगी कांग्रेस

Share वोट बचाओ-देश बचाओ अभियान के तहत सूरजपुर में पत्रकार वार्ता,मतदाता सूची की पारदर्शिता और …

Leave a Reply