Breaking News

अंबिकापुर @ नजूल की जमीन दिखाकर 2 लाख की ठगी

Share



अंबिकापुर,04 जून 2025 (घटती-घटना)। नजूल की जमीन दिखाकर 10 रुपए के स्टाप पर अनुबंधकर महिला से 2 लाख रुपए ठगी करने का मामला सामने आया है। महिला ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार संध्या सोनी पति शंभू सोनी शहर के गंगापुर के रहने वाली है। इसकी जान पहचान प्रभु विश्वकर्मा से थी। संध्या जमीन खरीदना चाहती थी और प्रभु विश्वकर्मा से बातचीत की थी। प्रभु विश्वकर्मा ने अजय सिंह का भूमि दिखाकर 10 रुपए के स्टाम्प पर 2 लाख रुपए नकदी ले लिया था। संध्या जमीन रजिस्ट्री करने के लिए बार-बार बोल रही थी पर प्रभु द्वारा टाल मटोल किया जा रहा था। संध्या ने उक्त जमीन के बारे में जानकारी ली तो पता चला की उक्त जमीन नजूल का है। प्रभु विश्वकर्मा नजूल जमीन दिखाकर संध्या से 2 लाख रुपए ठगी कर लिया था। पीडि़ता ने प्रभु विश्वकर्मा के खिलाफ गांधीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।


Share

Check Also

बलरामपुर @ पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

Share कलेक्टर और एसपी ने शहीद परिजनों को शॉल-श्रीफल भेंटकर किया सम्मानित,समस्याओं के निराकरण का …

Leave a Reply