मुंबई वाला खराब हुआ तो यह बैकअप देगा,बैंकिंग-पेमेंट सिस्टम नहीं रुकेंगे
भुवनेश्वर,25 अक्टूबर 2026। पीएम मोदी ने रविवार को ओडिशा के खुर्दा जिले में बने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के दूसरे डेटा सेंटर का इनॉगरेशन किया। भुवनेश्वर के पास इन्फो वैली-II में 18.55 एकड़ में बना यह परिसर नवी मुंबई के आरबीआई के मुख्य डेटा सेंटर के डिजास्टर रिकवरी बैकअप के रूप में काम करेगा। अगर किसी प्राकृतिक आपदा,तबाही, हमले में मुंबई वाला डेटा सेंटर प्रभावित होता है तो ओडिशा सेंटर से बैकअप जारी रहेगा। जिससे देश के पूरे बैंकिंग और पेमेंट सिस्टम (यूपीआई, आरटीजीएस, एन ई एफ टी) में रुकावट नहीं आएगी।
भुवनेश्वर ने भारत को एक नया संस्थान दिया : मोदी ने कहा-आज भुवनेश्वर नए भारत को एक नया संस्थान दे रहा है। भुवनेश्वर में आरबीआई के डेटा सेंटर और साइबर सिक्योरिटी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का उद्घाटन एक महत्वूपर्ण अवसर है।
हम गुड गवर्नेंस का मॉडल लेकर चले
मोदी ने कहा…हम गुड गवर्नेंस का मॉडल लेकर चले। भारत का संतुलित विकास हो,छोटे शहरों को अवसर मिले। हमारा लक्ष्य दूर दराज के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी देना,हर नागरिक को यह विश्वास दिलाना कि विकास की यात्रा में वह पीछे नहीं छूटेगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur