Breaking News

वैशाली@बिहार : 13 बच्चों के दशकर्म में हिंसक झड़प,प्रशांत

Share


किशोर के सामने चले लाठी-डंडे,जदयू नेता का सिर फटा


वैशाली,25 अक्टूबर 2026। वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र की रामपुर श्यामचंद पंचायत के भगतान टोला में शनिवार को 13 बच्चों के दशकर्म कार्यक्रम के दौरान हिंसक झड़प हो गई। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की मौजूदगी में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश सचिव अजीत यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि बीते 13 अक्टूबर को राघोपुर में गंगा की सोती में नाव पलटने से 13 मासूम बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इन्हीं बच्चों के दशकर्म का कार्यक्रम रविवार को रखा गया था। कार्यक्रम में शामिल होने और पीडि़त परिवारों से मिलने के लिए सबसे पहले जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर गांव पहुंचे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, प्रशांत किशोर पीडि़त परिवारों को सांत्वना दे रहे थे।
इसी दौरान स्थानीय लोगों के बीच किसी बात को लेकर तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक व्यक्ति और स्थानीय जदयू नेता के बीच कहासुनी हुई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चलने लगे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर विवाद : कांग्रेस का सवाल…जानकारी क्यों छिपा रहा चुनाव आयोग लगाए कई गंभीर आरोप

Share नई दिल्ली,25 अक्टूबर 2026। कांग्रेस ने रविवार को चुनाव आयोग पर विवादित ईसीआईनेट सॉफ्टवेयर …

Leave a Reply