Breaking News

रायपुर@कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का चुनाव 23 अक्टूबर को, चुना जाएगा नवा रायपुर फेडरेशन का जिला संयोजक

Share

…

रायपुर,18 अक्टूबर 2026। छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर जिला संयोजकों की नियुक्ति के लिए प्रांतीय पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं। इसी तारतम्य में छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला शाखा नवा रायपुर के जिला संयोजक नियुक्त करने हेतु तिथि निर्धारण के संबंध में नवा रायपुर फेडरेशन के पदाधिकारियों की एक अतिआवश्यक बैठक अरण्य भवन सेक्टर 19 नवा रायपुर में आयोजित की गई थी। जिसमें छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर आगामी 23 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को दोपहर 12ः30 बजे से नवा रायपुर फेडरेशन के संयोजक का चुनाव कराया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु आज अरण्य भवन सेक्टर 19 में आवश्यक बैठक आयोजित की गई जिसमें छग कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा,जय साहू अध्यक्ष संचालनालय विभागाध्यक्ष कर्मचारी संघ, संतोष कुमार वर्मा संयोजक नवा रायपुर छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, सोनाली तिड़के महिला प्रकोष्ठ संयोजक, मंत्रालय महानदी भवन से उपसंयोजक कांति सूर्यवंशी,अरण्य भवन से उपसंयोजक जागेश्वर भट्ट,स्कूल शिक्षा विभाग से उपसंयोजक बजरंग प्रजापति,स्वास्थ्य विभाग से उपसंयोजक राजेश ठक्कर,भू अभिलेख विभाग से अशोक कुमार चौधरी,प्रवक्ता आकाश त्रिपाठी,सचिव नारायण दत्त तिवारी, मीडिया प्रभारी अनिल वर्मा,संगठन सचिव निशा यादव,संयुक्त सचिव महेंद्र साहू,प्रचार सचिव प्रवीण कुमार सिंह,संयुक्त सचिव दीपक सोनकर,सहसचिव हेमंत उइके, संयुक्त सचिव सरिता उइके,सह सचिव रूखमणी खेलवार,अब्दुल जाहिद खान, सुनील भूमरकर,आनंद रविंद्र,सतीश साहू, संजय साहू,देवेंद्र साहू,लोकेश कुमार चंद्रा, संतोष नेताम,संजय वर्मा,पी के दीवान, फिलिप मिंज,सूरज ब्रम्हे,मनोज वर्मा उपस्थित रहे ।
बैठक में निम्नांकित एजेंडे पर
चर्चा कर निर्णय पारित किए गये

1 सुभाष लांबा जी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय राज्य सहकारी कर्मचारी महासंघ का सम्मान एवं अतिथियों का उद्बोधन।
2 नवा रायपुर फेडरेशन के संयोजक का निर्वाचन प्रांतीय पर्यवेक्षकों की उपस्थिति में दिनांक 23 अक्टूबर 2026 दिन शुकवार को कॉन्फ्रेंस हॉल क्रमांक 05 इंद्रावती भवन तृतीय तल में दोपहर 12.30 बजे से संपन्न करवाया जावेगा।
3 निर्वाचन में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय/संचालनालय/आयोग/निगम मंडल के प्रतिनिधि एवं छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से संबद्ध सभी संगठनों के जिला शाखा नवा रायपुर के केवल जिला अध्यक्षों की बैठक कर नवा रायपुर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के जिला संयोजक के निर्वाचन की प्रक्रिया प्रांतीय संयोजक कमल वर्मा द्वारा घोषित पर्यवेक्षको की उपस्थिति में संपन्न होगी।
4 उक्त बैठक में मंत्रालय,संचालनालय एवं नवा रायपुर स्थित शासकीय कार्यालयों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के आवागमन हेतु संचालित बस सुविधा के संबंध में विशेष रूप से चर्चा कर भविष्य में भी सुचारु रूप से बसों के संचालन जारी रखने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का विशेष पहल एवं प्रयास जारी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

Share आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की आवश्यकता : चिंतामणि महाराज -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अक्टूबर …

Leave a Reply