Breaking News

रायपुर@बीजेपी नेता गिरफ्तार…थाने में तोड़फोड़ और टीआई से बदसलूकी के बाद से था फरार

Share


रायपुर,18 अक्टूबर 2026। राजधानी रायपुर के गुढि़यारी थाना के अंदर घुसकर टीआई से बदसलूकी और तोड़फोड़ मामले में फरार बीजेपी नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नेता का नाम शुभांकर द्विवेदी है। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था,जिसकी तलाश गुढि़यारी पुलिस लगातार कर रही थी। फिलहाल आरोपी को गिरफ्तार कर गुढि़यारी थाने लाया गया है। साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि फरारी के दौरान कहां-कहां छुपा हुआ था।
साहू समाज में आक्रोश
बता दें कि गुढि़यारी थाने में घुसकर टीआई नरेंद्र साहू से दुर्व्यवहार को लेकर साहू सामाज ने पिछले दिनों पुलिस कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा था। साहू सामाज ने थाना प्रभारी नरेंद्र साहू से किए गए दुर्व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई और आरोपी भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी के खिलाफ कठोर कार्रवाई व निष्पक्ष जांच की मांग की है।
टीआई से गाली गलौज और
वर्दी उतरवाने की धमकी

मालूम हो कि एक न्यूज एजेंसी ने भाजयुमो नेता की दबंगई की खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर छपने के कुछ ही देर में रायपुर कमिश्नरेट पुलिस ने संज्ञान लेते हुए थानेदार की शिकायत पर भाजयुमो नेता शुभांकर द्विवेदी समेत सात लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता बीएनएस 2023 296,351,190, 191,221,224,3 के तहत शुभांकर द्विवेदी, प्रकाश यादव,मुकुल वर्मा,सत्यम पाण्डेय, मुकुल वर्मा,सत्यम पाण्डे,सोमेश पाल, जितेन्द्र चंद्रवंशी,लालसिंह चौहान व अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपी को तलाशते हुए उसके डूमर तालाब स्थित घर पहुंची थी,लेकिन वह पुलिस को चकमा देकर समर्थकों के बीच से फरार हो गया था।
आखिरकार पुलिस ने अब शुभांकर द्विवेदी को गिरफ्तार कर लिया है। ’’मैं निरीक्षक नरेन्द्र साहू थाना गुढि़यारी में थाना प्रभारी के पद पर पदस्थ हूँ। आज 15 सितम्बर की दोपहर 2.30 बजे से शुभांकर द्विवेदी अपने साथियों प्रकाश यादव,मुकुल वर्मा, सत्यम पाण्डेय एवं अन्य के साथ थाना प्रभारी के कक्ष में घुसकर 14 सितम्बर को कोलाहल अधिनियम के तहत जब्त किये गए वाहन व साउड सिस्टम को बगैर कार्रवाई छुड़ाने के लिये कार्यालय के फर्श पर बैठकर धरना प्रदर्शन करने लगे। शुभांकर द्विवेदी व उसके साथियों को समझाइश दी गई कि मामले में कार्रवाई हो चुकी है। जब्त वाहन को न्यायालय के माध्यम से ही प्राप्त किया जा सकता है। इस बात पर शुभांकर द्विवेदी व उसके साथियों ने कार्यालय में मुझे व पुलिसकर्मियों को गाली देना शुरू कर दिया। मना करने पर आवेश में आकर मेज पर रखे गमला व पेन स्टेण्ड को उठाकर फर्श पर पटककर तोड दिया।
थानेदार ने शिकायत में बताया कि टीआई व मौजूद अन्य पुलिसकर्मियो ने शुभांकर द्विवेदी व उसके साथियों को शासकीय सम्पत्ति को नुकसान न पहुंचाने और तोड़फोड़ न करने की हिदायत देकर शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मॉग को रखने कहा तो शुभांकर द्विवेदी आवेश में आकर मेज में रखे नामपट्टिका को उठाकर कमरे की दीवार पर टगें टीवी को मारकर तोड़ दिया।
इतना ही नहीं शुभांकर द्वारा मौजूद पुलिसकर्मी के साथ अभ्रद व्यवहार और धक्का मुक्की की गई। इस दौरान शुभंकर ने टीआई को गाली दी और वर्दी उतारने व जान से मारने की धमकी दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ चैतन्य देवियों की झांकी में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़, सांसद चिंतामणि महाराज हुए शामिल

Share आध्यात्मिक ज्ञान से जीवन को श्रेष्ठ बनाने की आवश्यकता : चिंतामणि महाराज -संवाददाता-अम्बिकापुर,18 अक्टूबर …

Leave a Reply