वन विभाग की कार्रवाई,300 नग चोरी हुई है लोहे का खंभाग,वनों की सुरक्षा के लिए लोहे के खंभा गाडकर किए गए थे फेंसिंग
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,18 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। मैनपाट के कमलेश्वरपुर वन परिक्षेत्र में जंगल की सुरक्षा के लिए की गई फेंसिंग के करीब 300 लोहे के खंभे चोरी होने का मामला सामने आया है। वन विभाग की टीम ने मुखबिर की सूचना पर कमलेश्वरपुर निवासी अजीत गुप्ता के घर छापेमारी कर 31 खंभे बरामद किए हैं। मामले में अजीत को हिरासत में लिया गया है। वहीं,चोरी के बाकी खंभों और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। मैनपाट रेंजर प्रशांत ओहदार ने बताया कि कमलेश्वरपुर वन परिक्षेत्र के कंपार्टमेंट नंबर 2464, नागादांड़ में जंगल की सुरक्षा के लिए लोहे के खंभे गाडकर फेंसिंग की गई थी। इसी क्षेत्र से अज्ञात लोगों ने करीब 300 खंभे चोरी कर लिए थे। वन विभाग की टीम चोरी गए खंभों की तलाश कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अजीत गुप्ता ने अपने घर में चोरी के खंभे रखे हैं। टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और 31 खंभे बरामद कर लिए। रेंजर के अनुसार,पूछताछ में अजीत ने किसी अन्य व्यक्ति से खंभे खरीदने की बात बताई है। उसकी निशानदेही पर मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही है। वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मामले में आगे की कार्रवाई करेगी। चोरी गए शेष खंभों की बरामदगी के प्रयास भी जारी हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur