Breaking News

पणजी@मुझ पर केस किया तो मामला लीगल हो जाएगा,हर राज्य में वोट चोरी की बात कहता हूं,ज्ञानेश जानते हैं कीमत चुकानी होगी : राहुल

Share


पणजी,18 अक्टूबर 2026। राहुल गांधी ने रविवार को गोवा में कहा कि मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम वोट चोरी करते हैं। लेकिन मुझ पर कोई केस दर्ज नहीं होता। क्योंकि, ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा और ये फंस जाएंगे। दिल्ली में हम कुछ ही समय में पीएम,गृहमंत्री से निपट लेंगे। काम जारी है। सरकार की एक्सपायरी डेट आने वाली है। आपने देखा है कि आजकल पीएम सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है। राहुल कांग्रेस के जनसंपर्क अभियान ‘गोय राखोन यात्रा’ में शामिल होने गोवा पहुंवे थे। यहां कांग्रेस की 28 दिन लंबी यात्रा का समापन हुआ है। राहुल का पिछले 4 सालों में यह पहला गोवा दौरा है। इससे पहले 2022 में वह यहां आए थे। गोवा में अगले साल 2027 में विधानसभा चुनाव हैं।
राहुल बोले…दिल्ली में हम
सरकार से जल्द निपट लेंगे

राहुल ने कहा- आप गोवा के बारे में सोचिए। दिल्ली में हम कुछ ही समय में हम पीएम मोदी,अमित शाह से निपट लेंगे। काम जारी है। एक्सपायरी डेट आने वाली है। आपने देखा है कि आजकल नरेंद्र मोदी सामने खड़े नहीं हो सकते हैं। क्योंकि ये जानते हैं कि देश का युवा इनके खिलाफ खड़ा हो गया है।
राहुल बोले…गोवा में सरकार
आपकी जमीन छीन रही…

राहुल ने कहा- गोवा देश में सबसे सुंदर जगह है,सबसे अच्छा कल्चर है। लेकिन यहां भी सरकार आपकी जमीन छीनकर गोवा के जो बाहर के लोग हैं उनको करोड़ों में बेचती है। पहले मास्टर प्लान था,मास्टर प्लान को रद्द कर दिया।
राहुल बोले…ज्ञानेश कुमार
रात में सो नहीं पाते

राहुल ने कहा…मैं हर स्टेट से कहता हूं पीएम नरेंद्र मोदी वोट चोरी करते हैं। लेकिन मुझ पर कोई मामला दर्ज नहीं होता। क्योंकि,ये जानते हैं कि अगर केस हुआ तो मामला लीगल हो जाएगा और ये फंस जाएंगे। दिल्ली में ज्ञानेश कुमार सो नहीं पाते रात को। पीएम और अमित शाह को भी नींद नहीं आती। क्योंकि, वे जानते हैं कि आज नहीं तो कल उनसे न्याय लेगी। ये तीनों जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी से ये लोग नहीं बच सकते हैं। क्योंकि,हम संविधान के रखवाले हैं। कांग्रेस की ‘गोय राखोन यात्रा’ 22 सितंबर को शुरू हुई थी। इस यात्रा के तहत गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया। पार्टी ने इसे गोवा की जमीन, पहचान, पर्यावरण और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा के लिए चलाया गया।
राहुल बोले- हर एजुकेशनल सिस्टम में आरएसएस के लोग बैठे हैं…
राहुल ने कहा…पूरी दुनिया मानती थी कि इंडिया का एजुकेशन सिस्टम नंबर वन मॉडल का था। लेकिन,आज दिल्ली में स्टूडेंट्स को ही मारा जा रहा है। हर एजुकेशनल सिस्टम में इन्होंने बीजेपी और आरएसएस के लोग बैठे हुए हैं। हाईटेक करप्शन, जमीन का करप्शन ये यहां करते हैं। जैसे पहले गुजरात में नरेंद्र मोदी का मॉडल था। वैसे ही गोवा में करप्शन का मॉडल है। इसे सिर्फ कांग्रेस ही खत्म कर सकती है।
राहुल बोले- देश मे सबसे ज्यादा बेरोजगारी गोवा में है…
राहुल ने कहा…पहले मास्टर प्लान था,मास्टर प्लान को रद्द कर दिया। इनका यही काम है कि पैसा कैसे बनाए। इनका यही काम है। गोवा की जनता को लूटने का,आपकी जमीन छीनकर अरबपतियों को देने का। देश मे सबसे ज्यादा बेरोजगारी गोवा में है। यहां के लोग गोवा छोड़कर विदेश जा रहे है। बीजेपी के लोग अरबपति बन रहे हैं। गोवा सीएम के एसेट्स बढ़ते ही जा रहे हैं। पूरा इन्फ्रास्ट्रक्चर बर्बाद कर दिया है। सबकुछ अदाणी, अंबानी को पकड़ा दिया है। इनका यही काम है। क्योंकि, अरबपति इनकी मार्केटिंग करते हैं। इस देश में सबसे ज्यादा कहीं करप्शन है तो वह गोवा में है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@भारत में भी रची गई थी बांग्लादेश और फ्रांस जैसी हिंसा की साजिश : किरेन रिजिजू

Share नई दिल्ली,18 अक्टूबर 2026। केंद्रीय संसदीय मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को दावा किया …

Leave a Reply