
नए युवा कलाकारों को अवसर देना संस्था की सराहनीय पहल : मंजूषा भगत
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,17 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। महान पार्श्वगायक किशोर कुमार की पुण्यतिथि पर सुर-संगीत संघ,अंबिकापुर के तत्वावधान में स्थानीय कला केंद्र मैदान में ‘गाता रहे मेरा दिल,द लीजेंड किशोर दा स्वरांजलि’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस संगीतमय संध्या में शहर के स्थानीय और नवोदित कलाकारों ने किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुति देकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। देर रात तक चली इस संगीतमय महफिल में बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में महापौर श्रीमती मंजूषा भगत,संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र लागपाले,भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया,नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,भाजपा जिला महामंत्री विनोद हर्ष,एमआईसी सदस्य मनीष सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता राजकुमार बंसल,जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन शुक्ला,महामाया मंडल अध्यक्ष मनोज कन्सारी और समलाया मंडल अध्यक्ष कमलेश तिवारी सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर महापौर मंजूषा भगत ने सुर-संगीत संघ के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि शहर में गीत-संगीत से जुड़े कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित होने चाहिए। ऐसे आयोजन न केवल संगीत प्रेमियों को एक मंच प्रदान करते हैं, बल्कि नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर भी देते हैं। उन्होंने कहा कि नए युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देना संस्था की सराहनीय पहल है। संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय के कुलपति राजेंद्र लागपाले ने युवा कलाकारों को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगीत के क्षेत्र में पहचान बनाने के लिए निरंतर अभ्यास,अनुशासन और कड़ी मेहनत जरूरी है। वहीं,भाजपा जिलाध्यक्ष भारत सिंह सिसोदिया ने आयोजन को अद्भुत बताते हुए कहा कि लंबे समय बाद शहर में इस तरह की संगीतमय महफिल सजी है। उन्होंने ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में अतिथि कलाकार गोपाल पांडेय, चंद्र प्रताप सिंह, स्वप्निल जायसवाल और मलय भट्टाचार्य के साथ संजीव वर्मा, संतोष दास सरल तथा अश्मि वर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। वहीं, नवोदित कलाकार विमल मंदिलवार, उन्मेष मिश्रा, राधेश्याम मानिकपुरी, नीतेश पांडेय, राकेश शुक्ला, अरुण अग्रवाल, सुप्रिया सिन्हा, हितेश सिंह, अमित तिवारी, रेखा देवांगन, राजकुमार देवांगन, भोला रक्सेल, रितेश दतवार, शिवम सिन्हा, शिवराज सिंह, राम मंगेशिया, गीता भूपाल, लीला आगरे, सूरज पाठक, लता चौहान, ऋषभ यादव, पूनम प्रजापति, प्रिया सिंह और प्रज्ञावति भगत ने अपनी सुमधुर प्रस्तुतियों से दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी। किशोर कुमार के लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुतियों का सिलसिला ऐसा चला कि श्रोता अंत तक अपनी जगह पर डटे रहे। पूरे आयोजन में संगीत और सुरों की ऐसी छटा बिखरी कि कला केंद्र मैदान देर रात तक तालियों की गूंज से सराबोर रहा। कार्यक्रम का संचालन सुर-संगीत संघ के जिलाध्यक्ष संतोष दास सरल ने किया, जबकि संघ के सचिव राधेश्याम मानिकपुरी ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पार्षद शैलेश सिंह, विजय सोनी, शशिकांत जायसवाल, विद्यानंद मिश्रा, सावित्री जायसवाल, प्रियंका चौबे, नीलू गुप्ता, कृष्णानंद तिवारी, विनय अंबष्ट, बुद्धम श्याम, रंजीत सारथी, डॉ. सपन सिन्हा, मंगल पांडेय, अभय तिवारी, तेजिंदर बग्गा, अनिल मिश्रा, अजय तिवारी, हरिशंकर सिंह, जय गुप्ता, दिनेश शुक्ला, बबलू गुप्ता, अनीश सिंह, अविनाश मंडल, डॉ. राजेश तिवारी, श्रीधर केशरी, शालिनी सिंह, अजय सोनी, जन्मेजय पांडेय, शैलेन्द्र शर्मा, मनोज प्रसाद और अनुराग शुक्ला सहित बड़ी संख्या में संगीत प्रेमी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur