Breaking News

रायपुर@वोट बचाओ अभियान…छत्तीसगढ़ के 9 कांग्रेस नेताओं को जिम्मेदारी

Share


फूलोदेवी नेताम,मोहन मरकाम,विकास उपाध्याय समेत 9 नेता बने पर्यवेक्षक,देशभर में 208 पर्यवेक्षक नियुक्त


रायपुर,17 अक्टूबर 2026। कांग्रेस ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान को आगे बढ़ाने के लिए छत्तीसगढ़ के 9 नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पार्टी ने देशभर में कुल 208 पर्यवेक्षक बनाए हैं। ये नेता अलग-अलग जिलों के समूहों में अभियान की गतिविधियों की निगरानी करेंगे। छत्तीसगढ़ से फूलोदेवी नेताम, मोहन मरकाम, विकास उपाध्याय, अमरजीत भगत,शिवकुमार डहरिया,जय सिंह अग्रवाल, प्रेमसाय सिंह टेकाम,नरेश ठाकुर और कोको पाढ़ी को जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस की ओर से 16 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं। पर्यवेक्षकों को संबंधित जिलों में अभियान की गतिविधियों पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को उठाने की पहल है। पार्टी इस अभियान के जरिए मतदाता सूची में गड़बड़ी और वोट के अधिकार से जुड़े सवालों को सामने रखती है। इसके तहत अलग-अलग क्षेत्रों में अभियान चलाने और उसकी गतिविधियों की निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ सुर-संगीत संघ ने किशोर कुमार को दी सुरमयी श्रद्धांजलि

Share नए युवा कलाकारों को अवसर देना संस्था की सराहनीय पहल : मंजूषा भगत-संवाददाता-अम्बिकापुर,17 अक्टूबर …

Leave a Reply