नई दिल्ली,17 अक्टूबर 2026। इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में एक जनसभा आयोजित करने की योजना बनाई है। इसके लिए पार्टी ने दिल्ली पुलिस से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र मांगा था। दिल्ली पुलिस ने निर्धारित विरोध स्थल पर जनसभा आयोजित करने की अनुमति दे दी है। यह अनुमति 25 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 की अवधि के लिए जारी की गई है। दिल्ली पुलिस लगातार आयोजकों के साथ संपर्क में है। इसके अतिरिक्त,यातायात पुलिस और अन्य संबंधित एजेंसियों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य उचित कानून-व्यवस्था व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करना है। साथ ही,प्रभावी यातायात प्रबंधन और प्रस्तावित जनसभा का सुचारु संचालन सुनिश्चित करना भी है। सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी रोहित राजबीर सिंह ने बताया,‘जैसा की ज्ञात है कि सीबीडी ग्राउंड,बुराड़ी मैदान और रामलीला मैदान, यह तीनों रैली और प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल बताए गए हैं। इसके तहत अभी कांग्रेस पार्टी ने हमसे संपर्क किया। कांग्रेस पार्टी ने एमसीडी से 25 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक रामलीला मैदान की उपलब्धता का पता किया और उन्हें बताया गया कि उस दौरान ये स्थल खाली है। उसके बाद वे हमारे पास आए। हमारी उनसे लगातार बातचीत चल रही है… सब बातों को देखते हुए हमने कांग्रेस पार्टी को एनओसी(नॉन ऑब्जेक्टिव सर्टिफिकेट) मंजूर कर दिया है, जिसके बाद कांग्रेस पार्टी अपनी तैयारी करना शुरू करेगी। 25 तारीख से लेकर 3 नवंबर तक राम लीला मैदान इस कार्यक्रम के लिए बुक रहेगा। ‘
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur