Breaking News

नोएडा@नोएडा में एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत,फूड प्वाइजनिंग की आशंका…

Share


नोएडा,17 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के जनपद गौतमबुद्धनगर नोएडा में थाना रबूपुरा क्षेत्र के ग्राम नगला श्री पदम में रहने वाले एक ही परिवार के पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस को आशंका है कि उनकी मौत फूड पॉइजनिंग के चलते हुई है। पुलिस आयुक्त के मीडिया प्रभारी सुबोध कुमार ने बताया कि शनिवार सुबह थाना रबूपुरा पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम नगला श्री पदम निवासी एक ही परिवार के पांच सदस्यों महेश (37) पुत्र कृष्णा, ललित (35) पत्नी महेश, लड्डू (11) पुत्र महेश, मिष्टी (07) पुत्री महेश, साक्षात (03) पुत्र महेश मृत अवस्था में अपने घर पर पड़े हैं। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, एंबुलेंस व फूड एंड सेफ्टी विभाग की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि फील्ड यूनिट, फॉरेंसिक टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। उन्होंने बताया कि मौके से वैज्ञानिक साक्ष्य संकलित किये जा रहे हैं। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला फूड प्वाइजन का लग रहा है। आसपास के लोगों ने पुलिस को बताया है कि मृतकों ने रात को नूडल्स खाया था।


Share

Check Also

नई दिल्ली@कांग्रेस की 1 नवंबर को रामलीला मैदान में जनसभा

Share नई दिल्ली,17 अक्टूबर 2026। इंडियन नेशनल कांग्रेस (आईएनसी) ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान …

Leave a Reply