Breaking News

अम्बिकापुर@खाना बनाते समय झूलसी महिला की मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिला के थाना भटगांव क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कसकेला जूनापारा में गैस चूल्हे पर खाना बनाते समय महिला आग की चपेट में आ गई और इलाज के दोरान उसकी मौत मिशन अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार वंदना देवांगन पति सुरेंद्र कुमार उम्र 36 वर्ष 15 अक्टूबर की दोपहर करीब 2.30 बजे पति-पत्नी घर में थे। वंदना रसोई में खाना बना रही थी, जबकि उसका पति घर के बाहर रोड तरफ था। अंदर से पत्नी के चिल्लाने की आवाज सुनकर वह दौड़ते रसोई में गया तो देखा पत्नी के कपड़ों में आग लगी हुई थी। उसे बुझाकर इलाज के लिए होलीक्रॉस अस्पताल अंबिकापुर ले गया, यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

सूरजपुर@सुव्यवस्थित और गरिमामय होगा सूरजपुर का दशहरा उत्सव,तैयारियों को लेकर सेवा समिति की बैठक

Share कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में रूट निर्धारण,यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन …

Leave a Reply