-संवाददाता-
बैकुंठपुर,16 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। हमारे कोरिया जिले को वर्तमान में एक बड़ी सौगात मिली है, बैकुंठपुर जिला मुख्यालय में नया डाक प्रभाग मुख्यालय बनाया जाएगा, इस हेतु डाक विभाग ने कोरिया पोस्टल डिवीजन के गठन को मंजूरी दे दी है, सरकार के इस कदम से बैकुंठपुर में डाक विभाग की प्रशासनिक भूमिका बढ़ेगी और मजबूत होगी,नए प्रभाग के गठन के बाद शीघ्र ही डाक सेवाओं से जुड़े प्रशासनिक कार्यों,कर्मचारियों, रिकॉर्ड और परिसंपत्तियों के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू होगी, निश्चित रूप से कोरिया जिले के विकास की दिशा में सरकार का प्रगतिशील कदम है, जिस प्रकार से पहली अमृत स्टेशन योजना में बैकुंठपुर रेलवे स्टेशन सह रेलवे कालोनी का क्रमिक विकास किया जा रहा है, फिर लोक निर्माण विभाग के संभागीय मुख्यालय हेतु स्वीकृति प्रदान की गई और अब डाकघर के संभागीय मुख्यालय को मंजूरी दी गई है,सारे कदम स्पष्ट प्रदर्शित करते है कि राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार कोरिया जिये के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है, इसके साथ ही कोरिया के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं के लिए राशि स्वीकृत की जा रही है जिससे जनतामूलक सुविधाओं में अत्यधिक बढ़ोत्तरी होगी, वर्तमान भाजपा की विष्णु देव साय सरकार की सहमति से ऐसे प्रशासनिक कार्यालयों की स्थापना से बैकुण्ठपुर को संभागीय मुख्यालय बनाए जाने की बहुप्रतीक्षित माँग को भी मजबूती मिलेगी, उम्मीद है इस दिशा में भी भविष्य में सकारात्मक नतीजे प्राप्त होंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur