Breaking News

रायपुर@25 करोड़ की रंगदारी मामला…फरार आरोपी शोएब ढेबर पर 10 हजार का इनाम घोषित, रायपुर पुलिस कमिश्नर ने की घोषणा

Share


रायपुर,16 अक्टूबर 2026। कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी देकर 25 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में आरोपी शोएब ढेबर अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इस बीच रायपुर पुलिस कमिश्नर ने उसकी गिरफ्तारी पर 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। इससे पहले सेंट्रल डीसीपी ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है। बता दें कि शोएब ढेबर के खिलाफ तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज है, जिसके बाद से वह फरार है। पुलिस लगातार उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है। इस बीच रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने उसपर इनाम की घोषणा की है। रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला के मुताबिक, आरोपी की सूचना देने वाले को 10 हजार का नगद इनाम मिलेगा। पहले भी सेंट्रल डीसीपी ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। इस तरह इनाम की राशि 15 हजार रुपये हो गई है। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को प्रार्थी आनंदमल कुकरेजा के मोबाइल पर विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप के जरिए धमकी भरे संदेश भेजे गए थे। आरोपी ने कथित तौर पर खुद को अमन साहू गैंग से जुड़ा बताते हुए 25 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और प्रार्थी, उसके बेटे व परिवार के अन्य सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद तेलीबांधा थाने में अपराध दर्ज कर एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और तेलीबांधा पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच करते हुए रविवार को शोएब ढेबर को पकड़ा था।


Share

Check Also

सूरजपुर@सुव्यवस्थित और गरिमामय होगा सूरजपुर का दशहरा उत्सव,तैयारियों को लेकर सेवा समिति की बैठक

Share कलेक्टर रेना जमील की उपस्थिति में रूट निर्धारण,यातायात नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था पर मंथन …

Leave a Reply