Breaking News

नई दिल्ली@पीएम मोदी दिल्ली में एशियन गेम्स मेडलिस्ट से मिले

Share


कहा-महिला हॉकी में 44 साल का इंतजार खत्म हुआ,इनकी सफलता,देश की सफलता


नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में एशियन गेम्स 2026 के मेडलिस्ट खिलाडि़यों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि एशियन गेम्स में भारतीय महिला हॉकी ने गोल्ड मेडल जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया है। खिलाडि़यों की सफलता देश की सफलता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी उषा भी शामिल रहीं। आइची-नागोया में हुए एशियाई खेलों में भारत ने कुल 85 पदक जीते। इनमें 21 गोल्ड,27 सिल्वर और 37 ब्रॉन्ज शामिल हैं। भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर रहा।
खिलाडि़यों से मिलकर ऊर्जा मिलती है…
पीएम मोदी ने कहा कि मेडल विजेता खिलाडि़यों से मिलकर उन्हें भी ऊर्जा मिलती है। खिलाडि़यों का जुनून जब जीत में बदलता है, तो उनके चेहरे के साथ पूरे देश का गौरव भी बढ़ता है।
पूरे देश का गौरव बढ़ता है…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खिलाडि़यों के बीच आकर उन्हें भी ऊर्जा मिलती है। एक साथ इतने सारे मेडल जीतने वाले खिलाडि़यों से मिलना अपने आप में खास अनुभव है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाडि़यों ने दिखाया है कि जब जुनून जीत में बदलता है, तो सिर्फ मेडल ही नहीं मिलते, बल्कि चेहरे पर भी चमक आती है। इससे पूरे देश का गौरव बढ़ता है।
युवा खुद अपनी राह बना रहे…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एशियन गेम्स में भारत की सफलता देश की बदलती सोच को भी दिखाती है। यह इस बात का उदाहरण है कि आज देश के युवा हर क्षेत्र में सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचना चाहते हैं।


Share

Check Also

मुंबई@फिल्म अभिनेता इमरान खान को भारत छोडऩे के लिए पुलिस ने जारी किया नोटिस

Share मुंबई,15 अक्टूबर 2026। फिल्म अभिनेता इमरान खान को मुंबई पुलिस की ओर से आंदोलन …

Leave a Reply