दीपके बोले…ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराना भी अपराध बनाया
नई दिल्ली,15 अक्टूबर 2026। कॉकरोच जनता पार्टी और छात्र संगठन आईसा की दिल्ली में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा हुआ। नेहा बोरा के बोलना शुरू करते ही वहां मौजूद कुछ लोग ‘बंद करो’ के नारे लगाने लगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में एडवोकेट कपिल सिब्बल, प्रशांत भूषण और एक्टर प्रकाश राज भी शामिल हुए। दीपके ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- सरकार ने ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए तिरंगा फहराने को भी अपराध बना दिया है। आशुतोष रांका और सौरव दास जंतर-मंतर पर तिरंगा फहराने गए थे, लेकिन उन्हें भी जेल भेज दिया गया। आखिर सरकार ज्ञानेश कुमार को क्यों बचा रही है। वहीं नेहा बोरा ने कहा- लोगों को हिरासत में लेने से, मारपीट करने से आंदोलन नहीं रुकेगा। सीजेपी और अन्य संगठनों ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराकर प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। वे एसआईआर रोकने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
प्रकाश राज बोले…ज्ञानेश कुमार को मोदी-शाह ने हिरासत में रखा है : प्रकाश राज ने कहा- कल अमित शाह जी ने कहा कि राहुल गांधी घुसपैठियों को बचा रहे हैं। घुसपैठियों को रोकने की जिम्मेदारी अमित शाह और सरकार की है, चुनाव आयोग की नहीं। ज्ञानेश कुमार को मोदी-शाह ने अवैध रूप से हिरासत में लिया है। उन्हें रिहा कीजिए, वे हमारे प्राइम विटनेस हैं। उन्हें जनता के सामने रिहा किया जाए। प्रकाश राज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- आपने बहुत कहानियां सुनी होंगी। इन कहानियों का मोरल ऑफ द स्टोरी है कि जो बचपन में क्रोकोडाइल से नहीं डरा, वह आज कॉकरोच से डर गया। कल देश के 200 संगठन एकजुट हो रहे हैं। सरकार ने हमें जंतर-मंतर से छूमंतर करने की कोशिश की।
लेकिन हमने पूरे देश को जंतर-मंतर बनाने का फैसला किया है।
प्रशांत भूषण बोले- बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी
प्रशांत भूषण ने कहा- सरकार की बर्बरता जारी रही, तो सरकार बदलनी होगी। भाजपा ने भी बार-बार आंदोलन करके सरकार बदली है। सरकार के खिलाफ विरोध करना कोई अपराध नहीं है। इस देश में तानाशाह सरकार नहीं चल सकती। लोकतंत्र बचाने की यह लड़ाई सिविल सोसायटी और युवाओं के नेतृत्व में लड़ी जाएगी।
प्रशांत भूषण बोले- नाम जोड़ने-काटने का कंट्रोल ज्ञानेश कुमार के हाथ में
प्रशांत भूषण ने आरोप लगाया कि एसआईआर में लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी तय करने का कोई पैमाना नहीं है। उन्होंने कहा कि नाम जोड़ने और हटाने का पूरा कंट्रोल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने हाथ में ले लिया है। भूषण के मुताबिक, दिल्ली में सेंट्रल आईटी सेल बनाई गई, जहां यह तय किया गया कि किसका नाम वोटर लिस्ट से हटाना है और किसका जोड़ना है। भूषण ने कहा कि मौलिक अधिकारों के तहत लोग कहीं भी विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं और प्रदर्शन स्थलों की सूची से किसी जगह को हटाया नहीं जा सकता।
प्रकाश राज बोले- उडुपी के हजारों आदिवासियों को एसआईआर में मृत बताया
एक्टर प्रकाश राज ने कहा- उडुपी के हजारों आदिवासी लोगों को मृत बता दिया गया है। इन्हें पता ही नहीं था कि एसआईआर क्या है, नाम क्यों कटा है और नाम कैसे जुड़वाना है। बीजेपी के लोगों ने फॉर्म-7 भरकर इन लोगों के नाम कटवाए हैं। इसलिए मैं इन लोगों की आवाज बना हूं। मुझे यहां 3-4 महीने रहना पड़ेगा।
कॉकरोच पार्टी-आईसा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़े बयान
- अभिजीत दीपके : तिरंगा फहराने को भी कानून का उल्लंघन माना गया। किसके लिए? ज्ञानेश कुमार के लिए। सरकार मुख्य चुनाव आयुक्त को बचाने के लिए प्रदर्शनकारियों और विपक्षी नेताओं को हिरासत में ले रही है।
- नेहा बोरा : हिरासत में लेने और मारपीट करने से आंदोलन नहीं रुकेगा। हमारा आंदोलन किसी एक झंडे,पार्टी या व्यक्ति का नहीं है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक यह आंदोलन जिंदा है।
- प्रकाश राज : जो बचपन में मगरमच्छ से नहीं डरा,वह आज कॉकरोच से डर गया। सरकार ने हमें जंतर-मंतर से छूमंतर करने की कोशिश की, लेकिन हमने पूरे देश को जंतर-मंतर बनाने का फैसला किया है। हम देश के हर जिले और गांव को जंतर-मंतर बना देंगे।
- प्रशांत भूषण : सरकार की बर्बरता जारी रही,तो सत्ता बदलनी होगी। भाजपा ने भी बार-बार आंदोलन करके सरकार बदली है। सरकार के खिलाफ विरोध करना कोई अपराध नहीं है। इस देश में तानाशाह सरकार नहीं चल सकती।
नेहा बोरा बोलीं…देश के कोने-कोने में जिंदा है यह लड़ाई
नेहा बोरा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा…यह लड़ाई भारत के आम और गरीब परिवारों में जिंदा है। देश के अलग-अलग कोनों में, फ्रीडम पार्क, दिल्ली के जंतर-मंतर और मुंबई के शिवाजी पार्क में यह लड़ाई जारी है।
दीपके बोले…ज्ञानेश कुमार के लिए पूरी दिल्ली बंद कर दी
अभिजीत दीपके ने कहा कि जंतर-मंतर पर तिरंगा लहराने को कानून का उल्लंघन बताया गया। सरकार ने पूरी दिल्ली बंद कर दी। दिल्ली को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर बना दिया गया है। उन्होंने सवाल उठाया कि ज्ञानेश कुमार के लिए सरकार इतना कुछ क्यों कर रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur