Breaking News

बैकुंठपुर @ जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Share


शिवपुर चरचा में रैली निकालकर जताया विरोध,महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की उठाई मांग
बैकुंठपुर,14 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने नगर पालिका शिवपुर चरचा में विरोध प्रदर्शन किया, भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेंद्र तिवारी के मार्गदर्शन तथा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रीता यादव के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में महिला मोर्चा की पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के सम्मान,सुरक्षा और न्याय का मुद्दा उठाया। इस दौरान रैली निकालकर विरोध जताया गया तथा कांग्रेस और राहुल गांधी के विरोध में नारे लगाए गए।
प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा सुनिश्चित करना पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है, महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में निष्पक्ष जांच और न्याय की प्रक्रिया महत्वपूर्ण है, उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की बात केवल भाषणों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए,बल्कि जब ऐसे गंभीर आरोप सामने आएं तो उनकी निष्पक्ष जांच, जवाबदेही और नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी उतनी ही आवश्यक है,महिला मोर्चा ने महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जवाबदेही तय करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपना विरोध दर्ज कराया, कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की गरिमा और अधिकारों से जुड़े मामलों को गंभीरता से लिया जाना चाहिए, ताकि पीडि़तों को न्याय मिल सके और समाज में सुरक्षा के प्रति भरोसा मजबूत हो।
महिला मोर्चा की पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहीं उपस्थित
कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष गायत्री सिंह,भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह एवं बसंत राय,प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रेनू सिंह,भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपा विश्वकर्मा,महिला मोर्चा जिला उपाध्यक्ष संगीता गुप्ता एवं रेखा वर्मा,जिला महामंत्री ममता कुशवाहा,कुन्ती चक्रधारी,वर्षा साहू, सुश्री साक्षी सिंह,प्रियंका सिंह, दीपा राजेश सिंह,उर्मिला सिंह,सीमा सिंह, सिमरन श्रीवास्तव, प्रियंका विश्वकर्मा, शिल्पा शर्मा,अनिता गुप्ता,रामकली पाल एवं दीक्षा राजवाड़े सहित भाजपा मंडल चर्चा की महिला मोर्चा की सदस्य,वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता तथा जिला कोरिया महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ बच्चों के हिस्से का मैदान,आयोजनों के नाम! बैकुंठपुर के मिनी स्टेडियम में सालभर उत्सव,विद्यार्थियों के खेलकूद की सुध लेने वाला कौन?

Share बैकुंठपुर में आयोजनों के लिए मैदान नहीं या जिम्मेदारों को दूसरा विकल्प नहीं? बैकुंठपुर …

Leave a Reply