Breaking News

लखनपुर @ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में निकली पदयात्रा,राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Share


लखनपुर,14 अक्टूबर 2026।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लखनपुर के ब्लॉक अध्यक्ष अमित सिंह देव के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर चौक से तहसील कार्यालय तक पदयात्रा निकाली तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), उदयपुर के माध्यम से राष्ट्रपति महोदया के नाम ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की समीक्षा कराने, हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल करने तथा ईव्हीएम के स्थान पर बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की गई। साथ ही मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच, निर्वाचन संबंधी डिजिटल रिकॉर्ड का ऑडिट तथा जांच में दोष सिद्ध होने पर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृपा शंकर गुप्ता, सत्येंद्र राय, वीरेंद्र सिंह देव, हर्ष सिंह देव, रामसूजन द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष रमेश जायसवाल, जगरोपण यादव, विनोद सिंह, भूखल राम, देवनारायण सिंह, मुन्ना यादव, जमील खान,भूपेंद्र जायसवाल, गप्पू खान,मोजीब खान,इबरान, बाबर,अम्बिका यादव,परमेश्वर सिंह,रोहनी सिंह,मोहर लाल, रंगबाज,कृष्णा यादव,मकसूद खान एवं स्वप्लिन शर्मा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बैकुंठपुर @ जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Share शिवपुर चरचा में रैली निकालकर जताया विरोध,महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की …

Leave a Reply