-संवाददाता-
अम्बिकापुर,14 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित आयुष चिकित्सालय के नवीनीकृत भवन का बुधवार को उद्घाटन किया गया। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के अंतर्गत कराए गए इस नवीनीकरण का उद्देश्य स्वास्थ्य संस्थान की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाना और मरीजों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराना है। कलेक्टर के निर्देश एवं मार्गदर्शन तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सहयोग से भवन का नवीनीकरण कराया गया है। भवन के नवीनीकरण से आयुष चिकित्सालय में स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को अधिक व्यवस्थित और सुगम बनाने में मदद मिलेगी। बेहतर आधारभूत संरचना से मरीजों को सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार की उम्मीद है। उद्घाटन कार्यक्रम में नगर निगम सभापति हरमिंदर सिंह टिन्नी,चिकित्सा महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ.अविनाश मेश्राम,अस्पताल अधीक्षक डॉ. आरसी आर्या,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जेएस सरुता और सिविल सर्जन डॉ. जेके रेलवानी उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्वास्थ्य संस्थानों में आधारभूत सुविधाओं के विकास और सुदृढ़ीकरण को आवश्यक बताया। इस अवसर पर जिला आयुष अधिकारी डॉ. शशिकला जायसवाल,डॉ. पीके सिन्हा,डॉ. जीके दामले, डॉ. संध्या पांडेय,डॉ. नम्रता सिंह,डॉ. कृष्ण कुमार साहू और डॉ. ज्योति गुप्ता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur