-संवाददाता-
सीतापुर,14 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। भाजपा मंडल सीतापुर के ग्राम रजपुरी में आयोजित फुटबॉल फाइनल टूर्नामेंट का समापन बड़े ही रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। फाइनल में खिलाडिय़ों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर कर दिया। फाइनल मुकाबला पेटला और एरंड टीम के बीच खेला गया,जिसमें कांटे की टक्कर के बाद पेटला की टीम ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया,जबकि एरंड की टीम उपविजेता रही। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो ने दोनों टीमों को बधाई दी। उन्होंने विजेता टीम पेटला और उपविजेता टीम एरंड को पुरस्कार व शील्ड प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए विधायक टोप्पो ने कहा कि खेल अनुशासन, एकता और संघर्ष की भावना सिखाता है। युवा पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी बढ़-चढकर हिस्सा लें, इससे वे खुद के साथ-साथ गांव और प्रदेश का नाम भी रोशन कर सकते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन सदावर्ती, विधायक प्रतिनिधि श्रवण दास समेत कई भाजपा कार्यकर्ता, सरपंच और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद रहे। कार्यक्रम ने क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का सकारात्मक संदेश दिया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur