Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के आईएएस एस. जयवर्धन की केंद्र में पोस्टिंग

Share


गृह मंत्रालय में बने उप सचिव,केंद्र ने राज्य सरकार को कार्यमुक्त करने के दिए निर्देश

रायपुर,14 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2014 बैच के आईएएस अधिकारी एस. जयवर्धन अब केंद्र सरकार में जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्हें नई दिल्ली स्थित केंद्रीय गृह मंत्रालय में उप सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्रीय स्टाफिंग योजना के तहत उनकी नियुक्ति 4 साल या अगले आदेश तक के लिए की गई है। इसके लिए केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर जयवर्धन को उनकी मौजूदा जिम्मेदारी से कार्यमुक्त करने के निर्देश दिए हैं। नियुक्ति के बाद जयवर्धन को 3 सप्ताह के भीतर नए पद पर जॉइन करना होगा। वे अभी छत्तीसगढ़ के ट्रेजरी और अकाउंट्स डिपार्टमेंट में डायरेक्टर हैं। इससे पहले वे कलेक्टर के पद पर रह चुके हैं।
केंद्र ने राज्य सरकार को भेजे निर्देश : केंद्र सरकार ने एस. जयवर्धन की नियुक्ति के संबंध में छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को जानकारी भेजी है। राज्य सरकार से कार्यमुक्त होने के बाद जयवर्धन नई दिल्ली पहुंचकर गृह मंत्रालय में उप सचिव का पद संभालेंगे।
आंध्र प्रदेश में जन्म, इंजीनियरिंग के बाद बने आईएएस अधिकारी : एस. जयवर्धन का जन्म 4 दिसंबर 1978 को हुआ था। उन्होंने आंध्र यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस में बीटेक और हैदराबाद यूनिवर्सिटी से इसी विषय में एमटेक किया है। प्रशासनिक सेवा में आने से पहले उन्होंने निजी क्षेत्र में भी काम किया। वे टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज में लंबे समय तक असिस्टेंट कंसल्टेंट रहे। इसके बाद उन्होंने इरिशन ग्लोबल इंडिया लिमिटेड में सॉल्यूशन आर्किटेक्ट के रूप में भी काम किया। निजी क्षेत्र में काम करने के दौरान उन्होंने यूपीएससी की तैयारी जारी रखी। पहले प्रयास में उनका चयन भारतीय रेलवे यातायात सेवा के लिए हुआ। प्रोबेशनर के तौर पर 9 महीने तक ट्रेनिंग लेने के बाद उन्होंने फिर यूपीएससी की परीक्षा दी और आईएएस के लिए चयनित हुए।
ऐसा रहा प्रशासनिक करियर
एस. जयवर्धन ने 1 सितंबर 2014 को आईएएस की सेवा जॉइन की। छत्तीसगढ़ में अपने प्रशासनिक करियर के दौरान उन्होंने जिला पंचायत सीईओ और नगर निगम आयुक्त जैसे पदों पर काम किया। वे बलौदाबाजार-भाटापारा जिला पंचायत के सीईओ रहे। इसके बाद कोरबा जिला पंचायत सीईओ और कोरबा नगर निगम आयुक्त की जिम्मेदारी संभाली। वे रायगढ़ नगर निगम के आयुक्त भी रहे। मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और सूरजपुर जिले के कलेक्टर के रूप में पदस्थ रह चुके है।


Share

Check Also

बैकुंठपुर @ जेएनयू में छात्राओं से कथित यौन दुर्व्यवहार के मामले पर भाजपा महिला मोर्चा का प्रदर्शन

Share शिवपुर चरचा में रैली निकालकर जताया विरोध,महिलाओं के सम्मान सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की …

Leave a Reply