Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के बाद सूबेदार-एसआई मुख्य परीक्षा स्थगित

Share

रायपुर,13 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती के बाद सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की मुख्य परीक्षा एक बार फिर टल गई है। 7 हजार से ज्यादा कैंडिडेट एग्जाम देने वाले थे। इसी बीच छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने मंगलवार को परीक्षा स्थगित करने की सूचना जारी की। इससे पहले 24, 25 और 26 अक्टूबर को परीक्षा संभावित थी। बाद में इसे बदलकर 2, 3 और 4 नवंबर किया गया था। अब इन तारीखों पर भी परीक्षा नहीं होगी। आयोग ने अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया है, लेकिन नई तारीखों का ऐलान नहीं किया है। इससे पहले 10 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती परीक्षा और छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग -2025 की परीक्षा पर रोक लग चुकी है। हाईकोर्ट में याचिका लगाने के बाद शिक्षक भर्ती परीक्षा पर रोक लगाने का आदेश जारी किया गया था। बिलासपुर में नाराज अभ्यर्थियों ने कैंडल-मार्च निकालकर प्रदर्शन भी किया था।
4 अगस्त को जारी हुआ था रिजल्ट : दरअसल, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के 341 पदों पर भर्ती के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट 4 अगस्त को जारी किया था। यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को प्रदेश के सभी 33 जिलों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए 183 केंद्र बनाए गए थे। प्रारंभिक परीक्षा में 7,301 अभ्यर्थी सफल हुए हैं,जिन्हें मुख्य परीक्षा के लिए चयनित किया गया है। पहले अक्टूबर,फिर नवंबर और अब परीक्षा स्थगित : मुख्य परीक्षा की तारीखों में अब तक दो बार बदलाव हुआ है। पहले परीक्षा 24 से 26 अक्टूबर के बीच संभावित थी। 25 अक्टूबर को शिक्षक भर्ती परीक्षा होने के कारण तारीखों में बदलाव किया गया और मुख्य परीक्षा 2 से 4 नवंबर तक तय की गई। अब आयोग ने इन तारीखों पर होने वाली परीक्षा भी स्थगित कर दी है। एग्जाम स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारण बताए हैं।


Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply