Breaking News

राजनांदगांव@झारखंड सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत

Share


ट्रक-कार आमने-सामने भिड़े,2 की हालत गंभीर;9 महीने का बच्चा सुरक्षित बचा

राजनांदगांव,13 अक्टूबर 2026। झारखंड में हुए सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 3 लोगों की मौत हो गई। मंगलवार दोपहर पश्चिमी सिंहभूम जिले में ट्रक और कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी राजनांदगांव जिले के रहने वाले हैं। घायलों को जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र की है। मृतकों की पहचान अमृत कौर (45), अमनदीप कौर (15) और गुर सिमरन कौर (11) के रूप में हुई है। परिवार के हरमन कौर (6) और प्रदीप सिंह (57) गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे में कार सवार 9 महीने का एक बच्चा सुरक्षित बच गया। जानकारी के अनुसार,13 अक्टूबर की सुबह परिवार कार से छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से जमशेदपुर जा रहा था। इसी दौरान कुदापी डाउन के पास रॉन्ग साइड से आ रही ट्रक से कार की जोरदार टक्कर हो गई। 

Share

Check Also

अंबिकापुर@ग्लैमर के साथ समाजसेवा की झलक,अंबिकापुर में उर्वशी रौतेला वअक्षरा सिंह का दिखेगा जलवा

Share 15 को बॉलीवुड अभिनेत्री उर्वशी रौतेला,16 को भोजपुरी स्टार अक्षरा सिंह करेंगी शिरकत,सरगवां पैलेस …

Leave a Reply