Breaking News

नई दिल्ली@केंद्रीय मंत्री मुरुगन का इस्तीफा राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ी

Share


पीएम को 5 पेज की चिट्ठी लिखी,कहा… तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करेंगे


नई दिल्ली,13 अक्टूबर 2026। केंद्रीय सूचना और प्रसारण,संसदीय कार्य राज्य मंत्री एल मुरुगन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। पीएम मोदी को 5 पेज की चिट्ठी में उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता भी छोड़ने की बात कही है। मुरुगन ने चिट्ठी में लिखा…मुझे जिम्मेदारियों से मुक्त किया जाए। मैं तमिलनाडु में बीजेपी को मजबूत करने के लिए अपना समय देना चाहता हूं। मुरुगन ने लिखा…आपके नेतृत्व में देश और तमिलनाडु की सेवा करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सम्मान है। वे गरीब परिवार से आते हैं और उनके माता-पिता मजदूरी करते थे। भाजपा और एबीवीपी में करीब 30 साल काम करते हुए उनका मूल मंत्र रहा है कि राष्ट्र पहले, पार्टी दूसरे और खुद सबसे आखिर में। मंत्री और सांसद के रूप में जिम्मेदारी देने के लिए आपका आभार। तमिलनाडु के रहने वाले मुरुगन मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। इसी साल 4 मई को आए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के परिणामों में केंद्रीय मंत्री एल.मुरुगन तमिलनाडु की अविनाशी सीट से किस्मत आजमा रहे थे। वे दूसरे नंबर पर रहे। उन्हें 56,200 से ज्यादा वोट मिले।


Share

Check Also

नई दिल्ली@यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर शुल्क लगाने का फैसला दिवाली तक टला

Share नई दिल्ली,13 अक्टूबर 2026। सरकार ने त्योहारी सीजन से पहले देशभर के करोड़ों यूपीआई …

Leave a Reply