

सुरजपुर 12 अक्टूबर 2026 सुरजपुर जिले के कलेक्टर रैना जमील तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ प्रशांत सिंह के निर्देश व मार्गदर्शन व खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ अजीत दीवान के नेतृव में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन पश्चात नियमित समिक्छा पश्चात विकासखण्ड प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मातृ एवं शिशु मृत्यु के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के उद्देश्य से संस्थागत प्रसव को बढ़ावा दिया गया है, जिसके परिणामस्वरूप ब्लॉक के ग्रामीण व शहरी छेत्रों के साथ ही आस-पास के चार ब्लॉको राजपुर,बलरामपुर,वाड्रफनगर व ओड़गी के समीपवर्ती ग्रामीण छेत्रों से गर्भवती महिलाओं का गुणवत्तापूर्ण संस्थागत प्रसव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अनुभवी चिकित्सकों तथा नर्सिंग स्टाफ व साथ आए मितानिनों के साथ सहयोगी स्टाफ द्वारा कराया जाता है। बताते चलें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रति माह 30 संस्थागत प्रसव कराया जाना होता है जिसके हिसाब से अब तक 180 संस्थागत प्रसव होना चाहिए जो अपने लक्छ्य से अधिक प्रतापपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अब तक कुल 417 संस्थागत प्रसव कराए जा चुके हैं जो दोगुने से अधिक है जिन्हें प्रसव पश्चात जननी सुरक्छा योजना से चौदह सौ रुपए प्रोत्साहन राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित किए जा रहें हैं साथ-साथ अतिरिक्त पौष्टिक आहार जननी शिशु सुरक्छा योजना से उपलब्ध कराया गया है और महतारी एम्बुलेंस सेवा के माध्यम से निःशुल्क घर पहुंच सेवा भी उपलब्ध कराया जा रहा है। ऐसी प्रसूताओं का प्रसव पश्चात अस्थाई परिवार नियोजन को बढ़ावा देने तथा बच्चों में अंतर रखने के उद्देश्य से काउंसिलिंग पश्चात अब तक 144 महिलाओं का प्रसिक्छित स्टाफ नर्स द्वारा कॉपर टी भी निवेशन किया जाकर प्रोत्साहन राशि वितरण किया जा रहा है जिससे ग्रामीण छेत्रों में संस्थागत प्रसव की ओर जागरूकता बढ़ी है और सम्भावीत खतरे भी कम हुए हैं। इस छेत्र में स्वास्थ्य विभाग के मितानिन, सीएचओ,स्वास्थ्य कार्यकर्ता,सुपरवाइजरों एवं सेक्टर चिकित्सक व आरएमए तथा अन्य सहयोगी स्टाफ का सराहनीय योगदान रहता है जिसके कारण ब्लॉक सीएचसी प्रतापपुर की उपलब्धि अपने औसत से अधिक है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur