खेतों में कीटनाशक छिड़कने का आरोप,पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
बिलासपुर,11 अक्टूबर 2026। बिलासपुर के कोनी थाना क्षेत्र के निरतू गांव में पिछले 48 घंटों के भीतर 6 मवेशियों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने क्षेत्र की एक कोल वाशरी पर आसपास के खेतों में कीटनाशक का छिड़काव करने का आरोप लगाया है। मामले की शिकायत कोनी थाने में की गई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों का आरोप है कि कोल वाशरी प्रबंधन की ओर से आसपास के खेतों में कीटनाशक का छिड़काव किया गया था। आशंका जताई जा रही है कि छिड़काव के बाद मवेशियों के कीटनाशक के संपर्क में आने या खेतों में चारा खाने से उनकी मौत हुई। हालांकि,कीटनाशक के छिड़काव और मवेशियों की मौत के बीच संबंध की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले दो दिनों से लगातार गायों की मौत हो रही है। इससे गांव में चिंता के साथ नाराजगी भी बढ़ रही है।
ग्रामीणों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर मौतों के कारणों का पता लगाने की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur