तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है : पीएम मोदी

चेन्नई,11 अक्टूबर 2026। पीएम मोदी ने चेन्नई में कहा कि मंदिरों से लेकर मेट्रो तक तमिलनाडु में नए भारत की झलक दिखती है। भारत अपनी सांस्कृतिक ताकत से प्रेरणा लेता है,वैज्ञानिक प्रगति के जरिए आगे बढ़ता है। मोदी ने चेन्नई मेट्रो के फेज-2 प्रोजेक्ट के 14.6 किमी लंबे पूनमल्ली-वडापालानी रूट का उद्घाटन भी किया। इसके बाद पीएम ने खुद ट्रेन में यात्रा की, इस दौरान तमिलनाडु के सीएम विजय भी उनके साथ मौजूद थे। 2026 के विधानसभा चुनावों के बाद यह पीएम मोदी का पहला चेन्नई दौरा है। मोदी बोले…देश मजबूत हो,इसलिए राज्यों का मजबूत होना जरूरी पीएम मोदी ने कहा- देश को मजबूत बनाने के लिए राज्यों को मजबूत करना जरूरी है। इसलिए केंद्र सरकार तमिलनाडु जैसे राज्यों में मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे रही है। केंद्र सरकार के ‘मेक इन इंडिया’ और ‘वोकल फॉर लोकल’ जैसे अभियान से तमिलनाडु को भी फायदा हो रहा है।
तमिलनाडु में सरकारें बदलती रहीं, मेरा सेवा का संकल्प जारी रहा :
पीएम मोदी ने कहा…मुख्यमंत्री के रूप में मुझे करुणानिधि और जयललिता के साथ कई बार बातचीत करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री बनने के बाद मुझे जयललिता,ओ. पन्नीरसेल्वम, ई. पलानीस्वामी और एम.के. स्टालिन के साथ काम करने का अवसर मिला।
मोदी बोले…आपके प्यार से सरकार प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे…
मोदी बोले…कुछ दिन पहले ही,आपके आशीर्वाद और देश की जनता के प्यार से मैंने सरकार के प्रमुख के तौर पर 25 साल पूरे करने का एक महत्वपूर्ण पड़ाव पार किया। अक्टूबर 2001 में मैंने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। तब से देश की जनता ने मुझे पहले मुख्यमंत्री और बाद में प्रधानमंत्री के रूप में सेवा करने का अवसर दिया।
मोदी बोले…तमिलनाडु के लिए एक ऐतिहासिक दिन है…
पीएम मोदी ने कहा…आज तमिलनाडु के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। आज के कार्यक्रम में 13,000 करोड़ रुपये की परियोजनाएं शामिल हैं। हम कई पूरी हो चुकी परियोजनाओं का उद्घाटन कर रहे हैं और नई परियोजनाओं की आधारशिला रख रहे हैं। इनमें से कुछ परियोजनाएं रोजमर्रा की आवाजाही को आसान बनाएंगी, जबकि कुछ उद्योग और व्यापार को मजबूती देंगी। ये सभी मिलकर पूरे तमिलनाडु के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा करेंगी।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur