Breaking News

राजनांदगांव@डोंगरगढ़ में घर में घुसकर मां-बेटे की हत्या…बेटी पर भी धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर

Share


राजनांदगांव,10 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौत हो गई, जबकि बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। वारदात के बाद आरोपी भाग निकला। हमले में घायल बेटी को प्राइमरी ट्रीटमेंट दिया गया। इसके बाद ग्रीन कॉरिडोर बनाकर उसे रायपुर रेफर किया गया। जहां उसका इलाज जारी है। शुक्रवार रात हुई वारदात के पीछे पारिवारिक रंजिश बताई जा रही है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कमला सोनकर का परिवार चौथना गांव में रहता है और सब्जी बेचने का काम करता है। शुक्रवार रात अज्ञात आरोपी घर में घुस गया। इसके बाद उसने कमला पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। फिर बेटे हमेंद्र सोनकर (21) पर भी हमला किया। इस हमले में मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि बेटी ममता सोनकर गंभीर रूप से घायल हो गई।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ शोध और नवाचार को सुरक्षित रखने का माध्यम है बौद्धिक संपदा अधिकार

Share होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय व्याख्यान,गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. सुशील कुमार …

Leave a Reply