Breaking News

चेन्नई@लोकतंत्र खत्म करने वालों से न डरें : राहुल गांधी

Share


चेन्नई में छात्रों की गूंज में कहा-वोट चोरी हो रहा,दक्षिण के 7.5 करोड़ युवाओं पर फोकस


चेन्नई,10 अक्टूबर 2026। राहुल गांधी ने चेन्नई में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में कहा- लोकतंत्र खत्म करने वालों से डरने की जरूरत नहीं हैं। आइलैंड ग्राउंड्स में 30 मिनट के कार्यक्रम में राहुल ने कहा- सवाल पूछना हर स्टूडेंट की जिम्मेदारी है। सरकार तमिलनाडु पर हिंदी थोप रही है। तमिल कल्चर, भाषा इतिहास पर हमला किया जा रहा है। आपका वोट चोरी किया जा रहा है। राहुल कोटा, देहरादून, प्रयागराज, पुणे और इंदौर में युवाओं और छात्रों से इस कार्यक्रम में बात कर चुके हैं। यह कार्यक्रम पहली बार दक्षिण भारत में हो रहा है।
राहुल बोले- लोकतंत्र
खत्म करने वालों से डरना नहीं है

राहुल ने कहा- पीएम मोदी कंप्रोमाइज्ड है, चाहे वो फाइनेंशियल फोर्सेज के जरिए हों या इंटरनेशनल दबाव में। वे लोग मोदी को कंट्रोल कर रहे हैं। मोदी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रहे हैं। देश का मूड जनता जान गई है, सिर्फ दिल्ली ही नहीं पूरे देश के लोगों से कहना चाहता हूं कि आपको डरने की जरूरत नहीं है। लोकतंत्र को खत्म करने वालों से डरना नहीं है, दुनिया की कोई भी ताकत उन्हें इसकी सजा भुगतने से नहीं रोक सकती।
15 साल से चला आ रहा गेम अब खत्म : राहुल बोले- मोदी जिज्ञासा की फाउंडेशन को नष्ट कर रहे हैं। वे वोट चोरी इलेक्शन चोरी कर रहे हैं। आपने आज दिल्ली में देखा पूरा शहर बंद कर दिया। पुलिस बच्चों को मार रही है, इंटरनेट बंद है। भाजपा के गुंडे सड़क पर घूम रहे, बच्चों को पीट रहे हैं। समस्या यह है कि मोदी को नहीं पता कि उनका खेल खत्म हो गया है। 15 साल से चला आ रहा गेम अब खत्म है। मोदी ने इस देश के साथ जो किया उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ेगा। चाहे वो पीएम हों, गृहमंत्री हो। मोगैंबो मोदी भारत के लोकतंत्र को खत्म कर रहे हैं।
राहुल से बोला युवक- टू
लेंग्वेज पॉलिसी से चिंतित हूं

राहुल से मंच पर एक अन्य युवक ने कहा- मैंने काफी कठिनाई से पढ़ाई की। मैं सुदूर गांव आता हूं। मैंने इंग्लिश में पीजी किया, लेकिन आज भी ट्रांसलेशन की जरूरत पड़ती है। मैंने न्यू एजुकेशन पॉलिसी पर सवाल उठाया। मैं दो भाषा को लेकर काफी चिंतित हूं, इससे मुझे डर लगता है। मैं एजुकेशन सिस्टम के प्राइवेटाइजेशन से डरता है क्योंकि मैं सरकारी स्कूल से पढ़कर आया। शिक्षा के जरिए मैं यहां खड़ा हो पाया, लेकिन मेरे जैसे कई है जिनको मौका नहीं मिलता, वे पीछे रह जाते हैं।
नीट पेपर लीक में जान गंवाने वाले छात्रा का भाई राहुल से मिला
मंच पर आया युवक राहुल से बोला- मैं उस बहन का भाई हूं, जिसकी नीट पेपर लीक मामले में जान चली गई। मैं आज दुनिया को बताने आया हूं कि उसने अपनी मौत से क्या सिखाया। वह जेंडर, कॉस्ट और अन्य तरह के भेदभाव में विश्वास नहीं करती थी। वह दलित थी। मुझे लगता है कि शिक्षा इकलौता हथियार है, जिसके जरिए गरीबी से बाहर निकाला जा सकता है। मेरे पिता ने हमें इसीलिए पढ़ाया, मेरी बहन भी पढ़ने में होशियार थी।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply