Breaking News

नई दिल्ली@जंतर-मंतर में प्रदर्शनकारियों ने बैरिकडिंग तोड़ी

Share

  • पुलिस ने 7000 लोग को हिरासत में लिया
  • दिल्ली में जंतर-मंतर जाने के दौरानल ममता-केजरीवाल हिरासत में लिए गए, युवक का सिर फटा

नई दिल्ली,10 अक्टूबर 2026। दिल्ली पुलिस की सख्ती की वजह से कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर तक नहीं पहुंच पाए। पुलिस ने सीजेपी की लीडरशिप अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को सुबह ही एयरपोर्ट पर हिरासत में ले लिया। पार्टी ने सुबह 10 बजे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बुलाया था। समर्थकों ने यहां पहुंचने की कोशिश भी की, लेकिन कई जगह 3 से 5 लेयर की बैरिकडिंग की वजह से आगे नहीं बढ़ने दिया। अब तक ७०00 लोगों को कस्टडी में लिया गया। इस दौरान ममता बनर्जी, अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस से झड़प की एक या दो घटनाएं सामने आईं। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेडिंग भी तोड़ी। आकाशवाणी भवन के पास पत्थर फेंके, जिससे 2 पुलिसकर्मी घायल हो गए।
प्रियंका गांधी ने कहा- सरकार को डर है, असलियत सामने आ जाएगी
प्रियंका गांधी ने कहा, ‘पहले इन्होंने 254 सांसदों के साथ धक्का-मुक्की की और उन्हें पूरी तरह गैरकानूनी तरीके से हिरासत में ले लिया, जो उनके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। विपक्षी दलों के बाकी प्रदर्शनकारियों के साथ भी इन्होंने यही किया। इसके बाद इन्होंने देश की राजधानी की घेराबंदी कर दी। ‘ उन्होंने कहा, ‘अगर यह इस बात का सबूत नहीं है कि इन्होंने चुनाव आयोग के साथ मिलकर चुनाव में धांधली की है और अब इन्हें डर है कि इनकी सरकार की असलियत सामने आ जाएगी और जनता जवाब मांगेगी, तो फिर यह क्या है? ‘
सपा सांसद बोले- मक्खी पीपुल्स पार्टी’ बनाने का मन
समाजवादी पार्टी के घोसी से सांसद राजीव कुमार राय ने कहा कि आवास की ओर जाते समय पुलिस ने उनकी गाड़ी करीब 20 मिनट तक रोककर रखी। उन्हें बैरिकेडिंग वाले इलाके में जाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अनुमति मिलने का इंतजार करना पड़ा। सुप्रीम कोर्ट की ‘मक्खी को मारने के लिए हथौड़े का इस्तेमाल नहीं कर सकते’ टिप्पणी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, मेरा आधा मन तो ‘मक्खी पीपुल्स पार्टी’ बनाने का हो गया था।
देश संसद से चलेगा सड़क से नहींः रवि शंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, ‘आज जो दिन भर से चला है और इसके पहले तीन दिन तक चला है, उससे दो बातें स्पष्ट आई हैं। अराजकता को प्रोत्साहित करने की कोशिश को भारत के लोकतंत्र ने ध्वस्त किया है। एक और संदेश गया है कि देश संसद से चलेगा, सड़क से नहीं। कल नतीजे आए, असम में भाजपा जीती, नंदीग्राम में जीती और एक क्षेत्र तो 70 फीसदी अल्पसंख्यक मतदाता प्रभावित है, वहां भी भाजपा 70 हजार से ज्यादा वोटों से जीती। पुडुचेरी में एनडीए जीती। ये सभी नतीजे तब आए हैं जब दिल्ली में पिछले कई दिनों से ये सारी ‘खुराफात’ हो रही है… आपने अपनी हार के कारण सड़क के प्रदर्शन को हथियार बना दिया है। उसमें भी आप सभी लोग एक साथ नहीं चल रहे हैं, एक प्रतिस्पर्धा है। राहुल गांधी के लोग तीन दिन रहे, फिर आ गए आम आदमी पार्टी की ‘शैडो बॉक्सिंग’ करने वाले सीजेपी… आपने देखा होगा कि सुबह से उनका नाटक चल रहा था, बाद में अरविंद केजरीवाल और बाकी लोग आ गए और बाद में ममता बनर्जी, सीपीआई आदि भी आ गए। ये जो हारे हुए हताश लोग हैं, उन्होंने दिल्ली की जनता को पिछले कई दिनों से परेशान कर रखा है। हमें हिंदुस्तान की जनता पर गर्व है कि उन्होंने उनके षड्यंत्र को असफल किया है।
दिल्ली पर कदम रखते ही सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में लिए गए
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) संस्थापक अभिजीत दीपके को विमान से ही हिरासत में ले लिया गया। उनके साथ सौरभ दास और आशुतोष रांका भी हैं। दिल्ली पुलिस इस वक्त किसी भी हालत में सीजेपी कार्यकर्ताओं को जंतर-मंतर जाने से रोकने के लिए चौकस है। जंतर-मंतर के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दीपके, सौरभ और रांका के साथ मुबंई एयरपोर्ट से रवाना हुए। दिल्ली में आईजीआई एयरपोर्ट पर उन्हें विमान से उतरने नहीं दिया और वहीं से हिरासत में लिया गया। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अभिजीत ने कहा कि वह यहां गिरफ्तार होने आए हैं। दिल्ली पुलिस के जवानों ने उनसे कहा, नहीं, यह गिरफ्तारी नहीं है। कृपया सहयोग करें। इससे पहले दिल्ली पुलिस सीजेपी के आज प्रस्तावित प्रदर्शन के शुरू होने से पहले हाल ही में जर्मनी से लौटे चर्चित यू-ट्यूबर ध्रुव राठी को हिरासत में ले लिया। राठी को हरियाणा के उनके गुरुग्राम स्थित आवास से हिरासत में लिया है।
दिल्ली पुलिस ने दीपके को दादी के निधन की जानकारी दी
दिल्ली पुलिस ने अभिजीत दीपके को उनकी दादी के निधन की जानकारी दे दी है। दिल्ली पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, अब दीपके को तय करना है कि वे प्रदर्शन जारी रखने के लिए हिरासत में रहेंगे या दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए महाराष्ट्र में अपने घर लौटेंगे।


Share

Check Also

सहारनपुर@देवबंद में ज्योत पदयात्रियों को कैंटर ने रौंदा,चार श्रद्धालुओं की मौत,15 घायल

Share सहारनपुर,10 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में शाकंभरी देवी से माता की …

Leave a Reply