Breaking News

नई दिल्ली@राहुल गांधी और इंडी गठबंधन के झूठ और दुष्प्रचार के बावजूद भाजपा लगातार चुनाव जीत रही है : शाह

Share


नई दिल्ली,09 अक्टूबर 2026। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्षी ‘इंडी’ गठबंधन पर झूठ, भ्रम और दुष्प्रचार फैलाने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि इसके बावजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी लगातार चुनाव जीत रही है। उन्होंने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी के उपचुनावों तथा राजस्थान और त्रिपुरा के हालिया निकाय चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत को विपक्षी गठबंधन के प्रति जनता की अस्वीकृति का संकेत बताया। शाह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि इन चुनावों के नतीजे दर्शाते हैं कि जनता ने ‘इंडी’ गठबंधन को पूरी तरह नकार दिया है। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिल रहा जनसमर्थन लगातार कायम है। गृह मंत्री ने विपक्षी दलों पर चुनाव में हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि जनाधार खो चुके ये दल हर हार के बाद संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं,लेकिन जनता उनके इस रवैये को पहचान चुकी है। शाह ने दावा किया कि लोगों ने एक बार फिर जनादेश देकर भाजपा पर अपना विश्वास व्यक्त किया है।
शाह ने चुनावों में जीत के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी,असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा,राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा,त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा और पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगासामी को बधाई दी।


Share

Check Also

भुज/अहमदाबाद@गुजरात के कच्छ में ट्रक और बोलेरो के बीच टक्कर में सात मजदूरों की मौत

Share भुज/अहमदाबाद, 09 अक्टूबर 2026। गुजरात के कच्छ में आज सुबह ट्रक और बोलेरो के …

Leave a Reply