Breaking News

अम्बिकापुर@पीजी कॉलेज अम्बिकापुर में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अम्बिकापुर में नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय ‘विकसित भारत अभियान की परिकल्पना,सेवा एवं राष्ट्र भावना तथा सामाजिक सुधार’ रखा गया था। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मक एवं प्रभावशाली प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज में जनजागरूकता का संदेश दिया। प्रतियोगिता में गंगा ग्रुप, यमुना ग्रुप एवं यूथ एक्शन क्लब ग्रुप के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका,समाज के प्रति सेवा भावना,राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी एवं सकारात्मक बदलाव जैसे महत्वपूर्ण विषयों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूकता,नागरिक कर्तव्यों के निर्वहन तथा राष्ट्र निर्माण में सामूहिक सहभागिता का संदेश प्रमुखता से उभरकर सामने आया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी अभिनय कला,संवाद शैली एवं रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से सेवा और समर्पण के महत्व को रेखांकित किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि विकसित भारत के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों, सेवा कार्यों एवं राष्ट्रहित की गतिविधियों में भी आगे आना चाहिए।


Share

Check Also

रायपुर@साइबर अपराधों से सुरक्षा के लिए जनभागीदारी जरूरी,साइबर जागरूकता को जनआंदोलन बनाना होगा : सीएम साय

Share मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय साइबर जागृति अभियान एवं ट्रैफिक हैकाथॉन-2026 के अभिनंदन समारोह में हुए …

Leave a Reply