Breaking News

अम्बिकापुर@ सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया भारतीय वायु सेना दिवस

Share


विशेष प्रार्थना सभा और व्याख्यान के माध्यम से कैडेटों को वायु सेना के गौरवशाली इतिहास से कराया गया परिचित
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)।
सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कैडेटों को भारतीय वायु सेना के गौरवशाली इतिहास,वीरता,साहस, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सशस्त्र सेनाओं में सेवा के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर प्रातःकाल विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की गई, जिसमें कैडेटों ने भारतीय वायु सेना दिवस की महत्ता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसके पश्चात विक्रमादित्य सभागार में विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी स्क्वाड्रन लीडर जेम्स नायर ने कैडेटों को भारतीय वायु सेना की भूमिका, उपलब्धियों और राष्ट्र की सुरक्षा में उसके महत्वपूर्ण योगदान की जानकारी दी। व्याख्यान के दौरान कैडेटों को भारतीय वायु सेना के प्रति रुचि विकसित करने, देशभक्ति की भावना को मजबूत करने तथा सशस्त्र सेनाओं में शामिल होकर राष्ट्रसेवा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में वायु सेना के वीर जवानों के अदम्य साहस, समर्पण, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा को विशेष रूप से रेखांकित किया गया। कैडेटों ने भारतीय वायु सेना के वीर जवानों के शौर्य और राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण को नमन करते हुए उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। सैनिक स्कूल अम्बिकापुर में आयोजित यह कार्यक्रम कैडेटों के सर्वांगीण विकास, सैन्य मूल्यों के संवर्धन तथा उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रभक्ति की भावना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।


Share

Check Also

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share -संवाददाता-लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा …

Leave a Reply