Breaking News

अम्बिकापुर@ टाईब्रेकर में कुमहरता और एफसी घटगांव ने जीते मुकाबले…संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में दो रोमांचक मुकाबले

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)
। नगर के गांधी स्टेडियम में चल रही संभाग स्तरीय नॉकआउट कम लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में गुरुवार को दो मुकाबले खेले गए। दोनों मैच निर्धारित समय में गोलरहित बराबरी पर रहे और टाईब्रेकर से विजेता का फैसला हुआ। पहला मुकाबला बिशनपुर और कुमहरता के बीच हुआ। दोनों टीमों ने शुरुआत से ही बेहतर तालमेल के साथ खेलते हुए गोल करने के प्रयास किए, लेकिन पहले और दूसरे हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर सकी। निर्धारित समय तक मुकाबला 0-0 से बराबर रहा। इसके बाद टाईब्रेकर में कुमहरता ने 4-2 से जीत दर्ज कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरा मैच एफसी घटगांव और सीनियर क्लब अंबिकापुर के बीच खेला गया।
दोनों टीमों ने पूरे मुकाबले में आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और कई मौके बनाए, लेकिन निर्धारित समय तक गोल नहीं हो सका। टाईब्रेकर में एफसी घटगांव ने 2-1 से मुकाबला अपने नाम कर अगले दौर में जगह बनाई। प्रतियोगिता में 9 अक्टूबर को पहला मैच नाइस क्लब बलसेढ़ी और खुडिय़ा रानी मनोहरपुर के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला किसान क्लब अंबिकापुर और केएफसी धौरपुर के बीच होगा।
मैच के मुख्य अतिथि जिला फुटबॉल संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अर्पण सिंह चौहान रहे। निर्णायक मंडल में ललित किशोर, शिव, अमरदेव,आयुष मंगल,नीलभूषण, अनप्रास और रामबहादुर लांबा शामिल रहे। आयोजन में कार्यकारिणी सदस्य दीपक कुजूर,कमलेश किस्पोट्टा, अखिलानंद, विनोद पैकरा और मंगल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।


Share

Check Also

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share -संवाददाता-लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा …

Leave a Reply