Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ में किसानों की ट्रैक्टर रैली…प्रदर्शन के दौरान कीर्तन-भजन,कवर्धा में एंबुलेंस फंसी 1700 करोड़ बकाया भुगतान समेत 12 मांगें

Share

रायपुर,08 अक्टूबर 2026। भारतीय किसान संघ अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेशभर में आंदोलन कर रहा है। लगभग सभी जिलों में किसान जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। कवर्धा में किसान संघ के कार्यकर्ताओं और किसानों ने ट्रैक्टरों के साथ रैली निकाली। जिले में बंद बुलाकर जगह-जगह पर बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता ब्लॉक कर दिया गया। कवर्धा के किसान रैली के बाद टेंट लगाकर कीर्तन-भजन करते नजर आए। बिलासपुर में 12 तहसील के किसान एक साथ जुटे। रायपुर में भी किसानों ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सड़क पर जाम होने से आम पब्लिश को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मरीज को लेने जा रही एंबुलेंस भी जाम में फंस गई थी, लेकिन उन्हें रास्ता दिया गया। किसानों की मांगों में 1700 करोड़ बकाया भुगतान,धान खरीदी,बकाया भुगतान,समर्थन मूल्य,सिंचाई, बिजली,गन्ने के दाम,गायों के लिए गौवंदन योजना और भूमि अधिग्रहण जैसे मुद्दे शामिल हैं। बिलासपुर में भारतीय किसान संघ के प्रदेशव्यापी प्रदर्शन के तहत जिले की 12 तहसीलों से आए किसानों ने रैली निकालकर ष्टरू के नाम कलेक्टर को 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में 33 महिलाएं भी शामिल हुईं। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार के समर्थन मूल्य बढ़ाने के बावजूद राज्य सरकार किसानों को इसका लाभ नहीं दे रही है। भारतीय किसान संघ ने कहा कि, छत्तीसगढ़ को धान का कटोरा कहा जाता है।


Share

Check Also

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share -संवाददाता-लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा …

Leave a Reply