Breaking News

रायपुर@चुनाव-आयोग के खिलाफ इंडिया गठबंधन और आप का प्रदर्शन

Share


रायपुर में कांग्रेस समेत सहयोगी दलों ने मशाल रैली निकाली,ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा

रायपुर,08 अक्टूबर 2026। रायपुर में गुरुवार को चुनाव आयोग के खिलाफ अलग-अलग जगहों पर दो प्रदर्शन हुए। इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने आंबेडकर चौक पर संयुक्त प्रदर्शन कर मशाल रैली निकाली,जबकि आम आदमी पार्टी ने महिला थाना चौक पर अलग से धरना प्रदर्शन कर राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया। इन दोनों प्रदर्शनों में कथित वोट चोरी,मतदाता सूची में गड़बड़ी,एसआईआर और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता का मुद्दा उठाया गया। हालांकि,दोनों प्रदर्शन अलग-अलग आयोजित किए गए।
आंबेडकर चौक पर इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन : कथित वोट चोरी,मतदाता सूची में अनियमितताओं और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों ने आंबेडकर चौक पर संयुक्त विरोध प्रदर्शन किया। इसमें कांग्रेस के साथ ष्टक्कढ्ढ, ष्टक्करू, समाजवादी पार्टी और आम आदमी पार्टी के प्रतिनिधि शामिल हुए। प्रदर्शन में सिविल सोसाइटी और बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी शामिल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने मशाल रैली निकाली। प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी,लोकतंत्र को मजबूत करने,मतदाताओं के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने की मांग उठाई गई।
एसआईआर और मतदाता सूची का मुद्दा प्रमुख : प्रदर्शन में एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण और मतदाता सूची में नाम जोड़ने-हटाने से जुड़े मुद्दे प्रमुख रहे। इंडिया गठबंधन के दल राष्ट्रीय स्तर पर भी इन मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं। 30 सितंबर को हुई इंडिया गठबंधन की बैठक में भी चुनाव से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई थी। इसके बाद रायपुर में सहयोगी दलों ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन किया।
महिला थाना चौक पर आप का अलग प्रदर्शन
इधर,आम आदमी पार्टी ने इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन से अलग महिला थाना चौक पर प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन किया। पार्टी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की मांग को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग का घेराव किया। आप के मुताबिक, प्रदर्शन में छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों से हजारों कार्यकर्ता पहुंचे।


Share

Check Also

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share -संवाददाता-लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा …

Leave a Reply