Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ के आईपीएस संतोष सिंह को बड़ी जिम्मेदारी,दिल्ली मेट्रो सुरक्षा की संभालेंगे कमान

Share


सीआईएसएफ में डीआईजी के पद पर हुई नई पदस्थापना

रायपुर,08 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ कैडर के 2011 बैच के आईपीएस अधिकारी संतोष सिंह को दिल्ली मेट्रो में सीआईएसएफ के डीआईजी के रूप में पदस्थ किया गया है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत संतोष सिंह को दिल्ली की लाइफलाइन कही जाने वाली मेट्रो की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सुरक्षा प्रबंधन के अनुभव और प्रशासनिक दक्षता को देखते हुए यह जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली मेट्रो दिल्ली के साथ उत्तर प्रदेश और हरियाणा के शहरों को जोड़ने वाली देश की प्रमुख त्वरित परिवहन व्यवस्था है। इसमें 271 स्टेशन हैं।
17 सितंबर को दिल्ली मेट्रो में एक दिन में करीब 82.45 लाख यात्रियों की आवाजाही दर्ज की गई थी। ऐसे में यात्रियों और मेट्रो परिसरों की सुरक्षा की जिम्मेदारी अहम मानी जा रही है। संतोष सिंह छत्तीसगढ़ के 9 जिलों में एसपी/एसएसपी के रूप में काम कर चुके हैं। वे रायपुर,बिलासपुर, कोरबा,राजनांदगांव,कोरिया, रायगढ़,महासमुंद,नारायणपुर और कोंडागांव में पदस्थ रहे हैं। इसके अलावा सुकमा में एएसपी और दुर्ग में सीएसपी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। विवादों से दूर रहते हुए वे संवेदनशील और सामु दायिक पुलिसिंग के लिए पहचाने जाते हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान संतोष सिंह हैदराबाद में डीआईजी साउथ जोन-2 के पद पर कार्यरत थे। यहां वे आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और उत्तरी कर्नाटक के औद्योगिक क्तद्भ रणनीतिक प्रतिष्ठानों के साथ पूर्वी तट के बंदरगाहों की सुरक्षा व्यवस्था देख रहे थे। अब उन्हें दिल्ली मेट्रो जैसी बड़े पैमाने की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था की सुरक्षा का दायित्व मिला है।


Share

Check Also

लखनपुर@ बैग में 5.680 किलो गांजा लेकर बाइक से पहुंचा युवक,लखनपुर पुलिस ने पकड़ा68 हजार का गांजा और बाइक समेत 1.65 लाख रुपए का मशरूका जब्त

Share -संवाददाता-लखनपुर,08 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। ग्राम गोरता-गणेशपुर क्षेत्र में अवैध गांजा लेकर बाइक से पहुंचा …

Leave a Reply