Breaking News

नई दिल्ली@मोबाइल फोन बना गुड गवर्नेंस का टूल, 5 लाख करोड़ रुपये गलत हाथों में जाने से बचे : पीएम मोदी

Share

नई दिल्ली,08 अक्टूबर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 के 10वें संस्करण का उद्घाटन करते हुए टेलीकॉम सेक्टर, डिजिटल इंडिया और मोबाइल फोन की बदलती भूमिका पर विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि बीते 10-12 वर्षों में मोबाइल फोन सिर्फ आधुनिक संचार का माध्यम नहीं रहा, बल्कि गुड गवर्नेंस का अहम टूल बनकर उभरा है और डिजिटल इंडिया विजन के केंद्र में रहा है।
टेलीकॉम सुधारों से आम नागरिक तक पहुंची सुविधा : पीएम मोदी ने बताया कि टेलीकॉम सेक्टर में जरूरी सुधार किए गए, इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार हुआ और मोबाइल फोन व अन्य हार्डवेयर को भारत में बनाने पर फोकस किया गया। इन प्रयासों से मोबाइल फोन और डेटा तक आम नागरिक की पहुंच आसान हुई, जिससे लोगों की ‘ईज ऑफ लिविंग’ बढ़ी है। एक दशक पहले भारत में डिजिटल डिवाइड बड़ी चुनौती थी और आधुनिक तकनीक विशेषाधिकार बनती जा रही थी। डिजिटल इंडिया अभियान के जरिए इस स्थिति को बदला गया और मोबाइल फोन को केंद्र में रखकर तकनीक का लोकतंत्रीकरण किया गया।
शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाएं बिना बाधा चलती रहीं : मोबाइल और इंटरनेट कनेक्टिविटी ने शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी सेवाओं को बिना बाधा चालू रखा। आज दूर-सुदूर गांवों के गरीब बच्चे भी क्वालिटी नॉलेज एक्सेस कर पा रहे हैं और डिजिटल लर्निंग सबकी पहुंच में आ गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि मोबाइल फोन अब सिर्फ बात करने या चैट करने का जरिया नहीं रहा। इसने लोगों का आना-जाना कम किया, लंबा इंतजार खत्म किया, खर्च घटाया और सुविधाएं बढ़ाईं। यही तकनीक का सबसे बड़ा फायदा है जो सीधे आम लोगों को मिल रहा है। पीएम ने गेमिंग सेक्टर का जिक्र करते हुए कहा कि आज भारत में 50 करोड़ से ज्यादा लोग किसी न किसी तरह से गेमिंग से जुड़े हैं। इसमें बड़ी संख्या युवाओं की है। टियर-2 और टियर-3 शहरों का युवा भी ई-स्पोर्ट्स में प्रतियोगिता कर रहा है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का लगातार तीसरे दिन प्रदर्शन

Share राहुल-प्रियंका ने राजघाट पर बापू को श्रद्धांजलि दी खड़गे बोले-सरकार वोट देने का अधिकार …

Leave a Reply