Breaking News

सूरजपुर@वोट बचाओ-देश बचाओ मार्च में गरजा सूरजपुर,कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की उठाई मांग

Share


माता कर्मा चौक से कलेक्टर कार्यालय तक निकला विरोध मार्च,एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तारी की भी मांग…जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ता

-संवाददाता-
सूरजपुर,07 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था तथा निर्वाचन आयोग की स्वायत्तता को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी सूरजपुर ने बुधवार को ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विरोध मार्च निकाला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह के नेतृत्व में निकाले गए मार्च में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। मार्च माता कर्मा चौक से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा। कांग्रेस की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार,प्रदर्शन के दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे, उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने और गिरफ्तारी की मांग उठाई गई,कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया की निष्पक्षता और संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को लेकर नारेबाजी की तथा कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर विरोध दर्ज कराया।
माता कर्मा चौक से कलेक्टर कार्यालय तक मार्च-बुधवार दोपहर माता कर्मा चौक पर जिला कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं,पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा हुआ,यहां से कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के नारों के साथ विरोध मार्च शुरू किया। मार्च शहर के प्रमुख मार्ग एनएच-43 से होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचा,प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला भी फूंका और अपनी मांगों को लेकर विरोध दर्ज कराया।
‘सड़क से संसद तक लड़ाई’ का दावा-जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह सहित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र की नींव निष्पक्ष मतदान प्रक्रिया और स्वतंत्र संवैधानिक संस्थाओं पर टिकी है,कांग्रेस ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं,नेताओं ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन मताधिकार तथा संवैधानिक व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी आवाज उठाते रहेंगे,उनके अनुसार, यह लड़ाई केवल एक जिले या राज्य तक सीमित नहीं है,बल्कि चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और मतदाता के अधिकार से जुड़ा विषय है,राष्ट्रीय स्तर पर भी कांग्रेस और विपक्षी दलों की ओर से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं,6-7 अक्टूबर को दिल्ली में भी विपक्षी दलों ने उनके इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन किया है।
बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद- विरोध मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष शशि सिंह,पूर्व विधायक पारसनाथ राजवाड़े, महामंत्री संजय दोषी,सुनील अग्रवाल,नरेंद्र जैन, इस्माइल खान, विद्यासागर सिंह, कुसुमलता राजवाड़े, प्रदीप साहू, सुनील सारथी, इम्तियाज जफर, संतोष पावले, जगत आयाम, नवीन जायसवाल, संजीव श्रीवास्तव, अंशुल गोयल, आशु इराकी, वेद प्रकाश मिश्रा, महेंद्र साहू, मनोज डालमिया, जफर हैदर, कवल बिहारी टेकाम, प्रदीप राजवाड़े, अरविंद यादव, लवकेश गुर्जर, जितेंद्र दुबे, प्रवेश गोयल, रामकुमार बंछोर, समीर सिंह, अविनाश साहू, परमेश्वर राजवाड़े, असकरण गुप्ता, रोहित कन्नौजे, लिवनेश सिंह, रोहन राजवाड़े, आनंद चौधरी, हेमंत साहू, सुरेश सिंह आयाम, बबीता गुप्ता, जरीना सुल्ताना, अंचल रुचि टप्पो, राजू राजवाड़े, मंगल सिंह, हीरा सिंह, रामलखन सिंह, रामचंद्र सिंह, देवंती राजवाड़े, अजय कुमार यादव और आशीष सिंह सहित विभिन्न मोर्चों, प्रकोष्ठों एवं विभागों के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, निकाय प्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल रहे।


Share

Check Also

सूरजपुर@वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में छत्तीसगढ़ के मोहम्मद गौस बेग को मिला आमंत्रण

Share वॉलीबॉल चैंपियंस लीग सीजन-1 में रेफरी की भूमिका निभाएंगे सरगुजा के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी,प्रदेश के …

Leave a Reply