Breaking News

राजपुर@राजपुर में 5जी सेवा शुरू करने की मांग, कांग्रेसियों ने संचार मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Share


-संवाददाता-
राजपुर,07 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के बीच राजपुर नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में 5जी मोबाइल नेटवर्क सेवा शुरू करने की मांग उठी है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के नाम एसडीएम राजपुर को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में 5जी सेवा शुरू करने के लिए आवश्यक प्रक्रिया जल्द पूरी कराने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया कि वर्तमान समय में शिक्षा, व्यापार,बैंकिंग,शासकीय सेवाओं सहित अनेक जरूरी काम ऑनलाइन हो रहे हैं। ऐसे में तेज और बेहतर इंटरनेट कनेक्टिविटी की जरूरत लगातार बढ़ रही है। राजपुर नगर के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल तेजी से बढ़ा है,लेकिन बेहतर नेटवर्क सुविधा नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि क्षेत्र में 5जी सेवा शुरू होने से छात्रों, युवाओं, व्यापारियों और आम नागरिकों को तेज एवं निर्बाध इंटरनेट सुविधा मिल सकेगी।


Share

Check Also

सूरजपुर@वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में छत्तीसगढ़ के मोहम्मद गौस बेग को मिला आमंत्रण

Share वॉलीबॉल चैंपियंस लीग सीजन-1 में रेफरी की भूमिका निभाएंगे सरगुजा के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी,प्रदेश के …

Leave a Reply