Breaking News

अम्बिकापुर@महिमा चौधरी के हाथों डॉ. डीके सोनी को एलीट लीडरशिप अवार्ड

Share


गोवा में राष्ट्रीय सम्मान, ‘आउटस्टैंडिंग एडवोकेट एंड पब्लिक इंटरेस्ट एक्टिविस्ट’ श्रेणी में हुए सम्मानित

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 अक्टूबर 2026 (घटती-घटना)। जनहित, सामाजिक न्याय और पारदर्शिता के मुद्दों को लेकर सक्रिय अधिवक्ता एवं आरटीआई एक्टिविस्ट डॉ. डीके सोनी को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिला है। गोवा में आयोजित एलीट लीडरशिप अवार्ड्स एंड समिट 2026 में उन्हें ‘आउटस्टैंडिंग एडवोकेट एंड पब्लिक इंटरेस्ट एक्टिविस्ट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। 2 अक्टूबर को नोवोटेल गोवा रिजॉर्ट, कैंडोलिम में हुए समारोह में अभिनेत्री महिमा चौधरी ने उन्हें सम्मान पत्र और अवार्ड प्रदान किया। डॉ. सोनी को यह सम्मान जनहित के मुद्दों, सामाजिक न्याय,नागरिक अधिकारों और भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी सक्रियता के लिए दिया गया। देशभर से विभिन्न क्षेत्रों में काम करने वाली हस्तियों की मौजूदगी में हुए समारोह में उन्हें राष्ट्रीय मंच पर यह सम्मान मिलना सरगुजा के लिए भी उपलब्धि माना जा रहा है।
आरटीआई और कानूनी माध्यमों से उठाते रहे जनहित के मुद्दे
डॉ. सोनी लंबे समय से आरटीआई और कानूनी माध्यमों के जरिए सरकारी विभागों एवं सार्वजनिक संस्थानों से जुड़ी जानकारी सामने लाने का काम कर रहे हैं। जनहित से जुड़े मामलों में दस्तावेजी जानकारी के आधार पर जांच और कार्रवाई की मांग करने के साथ उन्होंने कई मामलों को न्यायालय तक भी पहुंचाया है। उनकी सक्रियता का प्रमुख क्षेत्र प्रशासनिक पारदर्शिता,भ्रष्टाचार और नागरिक अधिकारों से जुड़े मामले रहे हैं। सरकारी योजनाओं, सार्वजनिक संसाधनों के इस्तेमाल और आम लोगों की समस्याओं को लेकर वे लगातार संबंधित विभागों और न्यायिक मंचों पर आवाज उठाते रहे हैं।
संस्था के जरिए
त्वरित न्याय की पहल

डॉ. सोनी ‘सरगुजा सोसाइटी फॉर फास्ट जस्टिस’ के माध्यम से भी जनहित से जुड़े मामलों पर काम कर रहे हैं। संस्था के जरिए जरूरतमंद लोगों को कानूनी प्रक्रिया की जानकारी देने और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।
55वां सम्मान बताया
डॉ. सोनी के अनुसार,एलीट लीडरशिप अवार्ड उनके लिए 55वां सम्मान है। इससे पहले भी उन्हें आरटीआई,सामाजिक न्याय,जनहित और भ्रष्टाचार के खिलाफ किए गए कार्यों के लिए अलग-अलग मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। गोवा में मिले इस सम्मान को उन्होंने जनहित के काम को आगे बढ़ाने की प्रेरणा बताया। उनका कहना है कि पुरस्कार से ज्यादा महत्वपूर्ण आम नागरिकों के अधिकारों के लिए लगातार काम करना है। कमजोर और जरूरतमंद लोगों की आवाज को उचित मंच तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रही है और आगे भी वे आरटीआई, कानूनी माध्यमों तथा जनहित याचिकाओं के जरिए जनसमस्याओं को उठाते रहेंगे।


Share

Check Also

सूरजपुर@वॉलीबॉल चैंपियंस लीग में छत्तीसगढ़ के मोहम्मद गौस बेग को मिला आमंत्रण

Share वॉलीबॉल चैंपियंस लीग सीजन-1 में रेफरी की भूमिका निभाएंगे सरगुजा के अंतर्राष्ट्रीय रेफरी,प्रदेश के …

Leave a Reply