रायपुर,06 अक्टूबर 2026। भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित हो गया है। उन्हें 7 और 8 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ आना था। उनके दौरे को लेकर राज्य सरकार और प्रशासन ने प्रोटोकॉल की तैयारियां भी शुरू कर दी थीं। अब निर्वाचन आयोग की ओर से नई तारीख मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने लेटर संबंधित विभागों को भेजकर दौरा स्थगित होने की जानकारी दी है। पत्र में बताया गया है कि आयोग ने अपरिहार्य कारणों से मुख्य निर्वाचन आयुक्त का छत्तीसगढ़ प्रवास स्थगित किया है।
राज्य अतिथि के तौर पर होनी थी व्यवस्था
ज्ञानेश कुमार के दौरे के दौरान उन्हें राज्य अतिथि घोषित किया गया था। उनके लिए जरूरी प्रोटोकॉल व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए थे। इसके तहत रायपुर कलेक्टर,पुलिस आयुक्त/पुलिस अधीक्षक, स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के निदेशक,सुरक्षा अधिकारी, सीआईएसएफ और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को भी सूचना भेजी गई थी।
बाद में मिलेगी नई तारीख की जानकारी
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने पत्र में कहा है कि,संशोधित कार्यक्रम की तारीख की जानकारी निर्वाचन आयोग से मिलने के बाद अलग से दी जाएगी। यानी फिलहाल ज्ञानेश कुमार के छत्तीसगढ़ आने की नई तारीख तय नहीं हुई है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur