Breaking News

रायपुर@गांव में पर्यटन बढ़ाने पर 1 लाख मिलेगा पुरस्कार…छत्तीसगढ़ में चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार शुरू

Share


रायपुर,06 अक्टूबर 2026। छत्तीसगढ़ के गांवों में पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए राज्य सरकार ने नया पुरस्कार शुरू किया है। ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ के तहत ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में अच्छा काम करने वाले व्यक्ति या संस्था को 1 लाख रुपए और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। विजेता को राज्योत्सव के दौरान सम्मानित किया जाएगा। पर्यटन विभाग ने इसके लिए ‘चेन्दरू,राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार नियम, 2025’ लागू किए हैं। पुरस्कार के जरिए गांवों की संस्कृति,परंपरा, खान-पान,हस्तशिल्प,लोककला और प्राकृतिक स्थलों को पर्यटन से जोड़ने वाले लोगों को प्रोत्साहित किया जाएगा।
गांव में पर्यटक आएंगे तो स्थानीय लोगों की भी होगी कमाई : सरकार का फोकस केवल पर्यटकों की संख्या बढ़ाने पर नहीं, बल्कि पर्यटन से होने वाली कमाई को गांवों तक पहुंचाने पर है। इसके लिए होमस्टे,स्थानीय व्यंजन,हस्तशिल्प,लोककला और सामुदायिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जाएगा। इससे स्थानीय युवा,महिलाएं,स्व-सहायता समूह,कारीगर और ग्रामीण उद्यमी पर्यटन से जुड़कर रोजगार और स्वरोजगार के अवसर हासिल कर सकेंगे।
पुरस्कार के लिए जारी होगा विज्ञापन : ‘चेन्दरू राज्य ग्रामीण पर्यटन पुरस्कार’ के लिए छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड प्रमुख समाचार पत्रों में विज्ञापन जारी कर प्रविष्टियां आमंत्रित करेगा। आवेदन के साथ आवेदक को अपनी प्रोफाइल,फोटो,छत्तीसगढ़ का स्थानीय निवासी प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड,ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में किए गए काम और उपलब्धियों से जुड़े दस्तावेज देने होंगे। पुरस्कार के लिए आने वाली प्रविष्टियों का मूल्यांकन 6 सदस्यीय निर्णायक मंडल करेगा। इसकी अध्यक्षता छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड के प्रबंध संचालक करेंगे। जूरी में पर्यटन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञ और अधिकारी शामिल होंगे। चयन में ग्रामीण पर्यटन के लिए किए गए काम के साथ उसके स्थानीय लोगों पर प्रभाव,रोजगार सृजन,समुदाय की भागीदारी और संस्कृति व प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण को भी देखा जाएगा।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शेड निर्माण टेंडर पर शिकायत, विश्वविद्यालय प्रबंधन ने आरोपों को बताया गलत

Share एल-1 फर्म को काम नहीं देने का आरोप,कुलपति बोले…संबंधित टेंडर निरस्त हो चुका,कुलसचिव ने …

Leave a Reply