मौजूदा आईएएफ प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे
नई दिल्ली,06 अक्टूबर 2026। देश के अगले वायु सेना प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे। अभी वह वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के तौर पर काम कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने उन्हें 31 अक्टूबर की दोपहर से एयर चीफ मार्शल के रैंक में 29वें चीफ ऑफ द एयर स्टाफ के तौर पर नियुक्त किया है। वे एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह की जगह लेंगे, जो 31 अक्टूबर को रिटायर हो रहे हैं। उन्हें 3,500 घंटे से ज्यादा फ्लाइंग का अनुभव है।
एयर मार्शल ने 05 जून को 51वें वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ का पद संभाला था। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित ने पहली बार 15 मई 2023 को एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी के स्थान पर उप वायु सेना प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल एक योग्य फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर होने के साथ-साथ एक एक्सपेरिमेंटल टेस्ट पायलट भी हैं। उन्हें मिग-21, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाने का अनुभव भी है। पिछले 23 सालों से आशुतोष दीक्षित वायुसेना का हिस्सा रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में दीक्षित ने 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3300 घंटे की उड़ान भरी है। उन्होंने ऑपरेशन सफेद सागर और रक्षक में भाग लिया है। उन्होंने भविष्य की प्रौद्योगिकियों को अपनाने से संबंधित कई परियोजनाओं का नेतृत्व किया है और यह सुनिश्चित करने के लिए काम किया है कि भारतीय वायु सेना ‘आत्मनिर्भरता’ पर निरंतर ध्यान केंद्रित करते हुए आधुनिकीकरण हासिल करे। उप वायुसेना प्रमुख के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान एलसीए मार्क-1ए, मार्क-2 और एएमसीए सहित कई स्वदेशी विमान परियोजनाओं में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। वाइस चीफ का पद संभालने से पहले एयर मार्शल दीक्षित ने चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ के तौर पर काम किया था
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur